लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से भी पर्वतारोहियों का माउंट एवरेस्ट फतह करने का जज्बा नहीं हो रहा कम

By भाषा | Updated: May 29, 2021 13:36 IST

Open in App

काठमांडू, 29 मई (एपी) कोरोना वायरस महामारी के कारण माउंट एवरेस्ट पर्वतारोहण के लिए बंद होने के एक साल बाद सैकड़ों पर्वतारोही दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर पर चढ़ने के लिए अनुकूल कुछ ही दिन बाकी रहते हुए आखिरी कोशिश कर रहे हैं और आधार शिविर में महामारी फैलने की खबरें भी उनके जज्बे को कम नहीं कर पायी हैं।

लोगों के बीमार पड़ने की खबरों के बाद इस महीने एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाले तीन दलों ने अपना अभियान रद्द कर दिया था लेकिन बाकी के 41 दलों ने मई में खत्म होने वाले मौसम से पहले पर्वतारोहण का फैसला किया। मई के बाद खराब मौसम के कारण पर्वतारोहण अभियान बंद करना पड़ता है।

एवरेस्ट पर पर्वतारोहण के सबसे बड़े संचालक ‘सेवन समिट ट्रेक्स’ के मिंगपा शेरपा ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस के एवरेस्ट के आधार शिविर पहुंचने के बावजूद इसका ऐसा कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है जैसा कि बाहर कहा जा रहा था। कोविड के कारण कोई भी इतना गंभीर बीमार नहीं हुआ या नहीं मरा जैसे कि अफवाहें फैलायी जा रही हैं।’’

नेपाली अधिकारियों ने भी माउंट एवरेस्ट पर कोरोना वायरस के मामले आने की खबरों को खास तवज्जो नहीं दी।

प्रधानमंत्री के पी ओली ने कहा, ‘‘कई लोग आधार शिविर जाते हैं और ऐसा संभव है कि यहां से वहां जाने वाले लोग संक्रमित हो गए हो। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि कोरोना वायरस संक्रमण पूरे पर्वत पर पहुंच गया है, शायद यह आधार शिविर के किसी हिस्से या उससे नीचे के इलाके में फैला होगा।’’

अप्रैल में एवरेस्ट के आधार शिविर में सबसे पहले नॉर्वे के एक पर्वतारोही के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने की खबर मिली थी। उसे हेलीकॉप्टर से काठमांडू लाया गया जहां उसका इलाज किया गया और बाद में वह स्वदेश लौट गया।

ऑस्ट्रिया के प्रतिष्ठित गाइड लुकास फर्टेनबाच ने टीम के सदस्यों के बीच कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के बाद इस महीने अपना अभियान रोकने और अपने साथियों को वहां से निकालने का फैसला किया था।

एवरेस्ट से लौटने के बाद उन्होंने अनुमान जताया था कि 100 से अधिक पर्वतारोही और सहयोगी स्टाफ संक्रमित हो चुका है।

चीन ने नेपाल से संक्रमण फैलने की आशंका के कारण अपनी सीमा की ओर से एवरेस्ट पर चढ़ाई पिछले हफ्ते रद्द कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला