लाइव न्यूज़ :

महामारी के समाप्त होने के पश्चात भी कहीं से भी सीखने और सिखाने की जरूरत समाप्त नहीं होगी: पिचाई

By भाषा | Updated: February 18, 2021 12:44 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन,18 फरवरी सर्च इंजन गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के समाप्त होने के पश्चात भी कहीं से भी सीखने और सिखाने की जरूरत समाप्त नहीं होगी।

गूगल ने बुधवार को दूर दराज के क्षेत्रों में शिक्षा के लिए 50 से अधिक नए सॉफ्टवेयर टूल जारी किए ताकि शिक्षक और छात्र वैश्विक महामारी के दौरान वर्चुअल कक्षाओं में एक दूसरे से रूबरू होते रहें।

पिचाई (48) ने कहा,‘‘ महामारी समाप्त होने के बाद भी कहीं से भी सीखने और सिखाने की जरूरत समाप्त नहीं होगी। हमारे पास यह अवसर है कि हम कल्पना कर सकें की आगे क्या हो सकता है और इस लिए हमने पिछले वर्ष सीखने और शिक्षा के क्षेत्र पर औपचारिक रूप से ध्यान केन्द्रित किया। ’’

उन्होंने कहा कि कंपनी का मुख्य उद्देश्य विश्व भर की सूचनाओं को व्यवस्थित करना और उसे ऐसा बनाना है कि पूरी दुनिया उस तक पहुंच सके और उससे लाभ ले सके।

पिचाई ने कहा,‘‘ दोनों बड़ी गहराई से जुड़े हैं। सीखना वह है जो सूचना को उपयोगी बनाती है और लोगों को अपने लिए, अपने परिवारों और समुदाय की भलाई के लिए ज्ञान का इस्तेमाल करने लायक बनाती है।’’

गूगल के अनुसार, 17 करोड़ छात्र और शिक्षक दुनिया भर में शिक्षा के लिए ‘गूगल वर्कस्पेस’ का इस्तेमाल कर रहे हैं।

गूगल में ‘लर्निंग एंड एजुकेशन’ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बेन गोम्स ने कहा कि शिक्षा में मदद तथा और ज्यादा सीखने में प्रौद्योगिकी अधिक टूल, अधिक संसाधनों के इस्तेमाल की अनुमति देती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल