लाइव न्यूज़ :

कोविड से पीड़ित होने के बाद भी ओमीक्रोन से संक्रमित होने की आशंका बरकरार: अध्ययन

By भाषा | Updated: December 3, 2021 22:36 IST

Open in App

हेग (नीदरलैंड), तीन दिसंबर (एपी) दक्षिण अफ्रीका के वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि जिन लोगों को कोविड-19 हो चुका है उन्हें, वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ से संक्रमित होने की आशंका, किसी और स्वरूप से संक्रमित होने की अपेक्षा अधिक है।

अनुसंधानकर्ताओं का एक समूह दक्षिण अफ्रीका में दोबारा संक्रमित होने के मामलों का अध्ययन कर रहा है और उसने पता लगाया है कि ओमीक्रोन के आने के बाद से पुनः संक्रमित होने के मामलों में वृद्धि हुई है। ऐसा पहले सामने आए वायरस के प्रकारों, जिसमें डेल्टा भी शामिल है, नहीं देखा गया।

अनुसंधान के नतीजों को बृहस्पतिवार को ऑनलाइन प्रकाशित किया गया है। यह नतीजे प्रारंभिक हैं और अभी तक इनकी वैज्ञानिक समीक्षा नहीं की गई है। अनुसंधानकर्ताओं ने यह नहीं बताया है कि दोबारा संक्रमण के कितने मामले ओमीक्रोन के हैं।

यह भी नहीं कहा गया है कि ओमीक्रोन से संक्रमित हुए लोग गंभीर रूप से बीमार हुए या नहीं। अनुसंधानकर्ताओं में से एक, विटवाटर्सरैंड विश्वविद्यालय की ऐन वोन गोटबर्ग ने बृहस्पतिवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक प्रेस वार्ता में कहा, “पहले हुए संक्रमण से डेल्टा प्रकार से सुरक्षा मिलती थी, लेकिन ओमीक्रोन के साथ ऐसा नहीं है।”

अध्ययन में टीकाकरण से मिली सुरक्षा के बारे में भी आंकड़े पेश नहीं किये गए हैं। वोन गोटबर्ग ने कहा, “हम मानते हैं कि टीकाकरण से गंभीर रूप से बीमार होने से बचा जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला