लाइव न्यूज़ :

‘ईवल’ को पैरामाउंट प्लस पर तीसरे सीजन की ऑर्डर मिला

By भाषा | Updated: July 10, 2021 17:30 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस, 10 जुलाई अलौकिक शक्तियों पर आधारित ड्रामा श्रृंखला “ईवल” का तीसरा सीजन ऑनलाइन स्ट्रीमिंग मंच पैरामाउंट प्लस पर नजर आएगा।

वैराइटी की खबर के मुताबिक ‘द गुड वाइफ’ और ‘द गुड फाइट’ के लिए प्रख्यात रॉबर्ट और मिशेल किंग का यह कार्यक्रम मूल रूप से सितंबर 2019 में सीबीएस पर नजर आया था लेकिन हाल में इसे दिखाने के अधिकार पैरामाउंट प्लस को दे दिए गए।

दूसरा सीजन इस साल जून में पैरामाउंट प्लस पर दिखा था।

“ईवल” में कात्जा हर्बर्स फॉरेन्सिक मनोवैज्ञानिक के तौर पर नजर आते हैं जो पादरी बनने के इच्छुक डेविड एकोस्टा (माइक कोल्टर) और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ बेन शाकीर (आसिफ मांडवी) के साथ टीम बनाकर उन अलौकिक घटनाओं की जांच करते हैं जो राक्षसी दखल का काम हो सकते हैं।

माइकल एमर्सन, क्रिस्टीन लाहती, कर्ट फुलर, ब्रूकलिन शूक, स्काइलर ग्रे, मैडी क्रोकू और डाल्या नैप भी इसका हिस्सा हैं।

कार्यक्रम का निर्माण सीबीएस स्टूडियो ने किंग साइज प्रोडक्शन्स के साथ मिलकर किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!