लाइव न्यूज़ :

दावानल के बाद, जलवायु संकट पर चर्चा कर रहे हैं यूरोप के भूमध्यसागरीय नेता

By भाषा | Updated: September 17, 2021 21:20 IST

Open in App

एथेंस, 17 सितंबर (एपी) गर्मी के दिनों में जंगलों में लग रही भीषण आग की पृष्ठभूमि में यूरोप के नौ भूमध्यसागरीय देशों के नेता और वरिष्ठ प्रतिनिधियों की बैठक शुक्रवार से एथेंस में शुरू हुई है जिसमें जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर चर्चा होगी।

ईयूएमईडी-9 के एक दिवसीय सम्मेलन के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में लोगों के बड़े जमावड़ों पर प्रशासन ने रोक लगा दिया था। इस सम्मेलन में स्पेन, फ्रांस, इटली, माल्टा, यूनान और साइप्रस के अलावा स्लोवेनिया और क्रोएशिया के नेताओं ने हिस्सा लिया।

पुर्तगाल ने अपने विदेश मंत्री को भेजा है जबकि यूरोपीय कमिशन की प्रमुख उर्सुला वोन डे लेयेन भी इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। बैठक में अफगानिस्तान संकट और शरणार्थी संकट पर चर्चा किए जाने की संभावना है।

क्षेत्र में गर्मी के दिनों में जंगलों में लगी आग की पृष्ठभूमि में जलवायु परिवर्तन और क्षेत्र पर उसका प्रभाव चर्चा का पहला विषय होगा। इस साल गर्मियों में बढ़ते तापमान और जंगलों में लगी आग से सबसे ज्यादा यूनान प्रभावित हुआ है।

यूनान के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस ने जंगलों में लगी आग के लिए जलवायु परिवर्तन (बढ़ते तापमान) को जिम्मेदार बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!