लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय संघ ने एस्ट्राजेनेका को निर्यात प्रतिबंध की चेतावनी दी

By भाषा | Updated: March 20, 2021 19:06 IST

Open in App

बर्लिन, 20 मार्च (एपी) यूरोपीय संघ की कार्यपालिका औषधि कंपनियों पर इसके लिए दबाव बढ़ा रही है कि वे महाद्वीप को टीक की आपूर्ति में तेजी लायें क्योंकि कई सदस्य देशों में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।

यूरोपीय आयोग ने शनिवार को कहा कि विशेष रूप से एस्ट्राजेनेका यूरोपीय संघ के बाहर के देशों को निर्यात प्रतिबंध का सामना कर सकती है, यदि उसने 27 देशों के समूह को टीके की उस संख्या की जल्दी आपूर्ति नहीं की जिसका उसने वादा किया था।

यूरोपीय आयोग अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने शनिवार को कहा, ‘‘हम नियोजित निर्यात पर प्रतिबंध लगा सकते हैं।’’

उन्होंने जर्मन मीडिया समूह फुंके को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘यह एस्ट्राजेनेका के लिए एक संदेश है: आप अन्य देशों को आपूर्ति शुरू करने से पहले यूरोप को टीके की खेप की वादे के मुताबिक आपूर्ति पूरी करें।’’

वॉन डेर लेयेन ने कहा कि यूरोपीय संघ और एस्ट्राज़ेनेका के बीच अनुबंध स्पष्ट रूप से नियंत्रित करता है कि यूरोपीय संघ के अंदर और ब्रिटेन में एस्ट्राज़ेनेका के टीके की कितनी खुराक मिलेगी।

उन्होंने कहा कि आयोग ने इस मुद्दे के बारे में एस्ट्राजेनेका को एक ‘‘औपचारिक स्मरणपत्र’’ भेजा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें