लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय संघ ने भूमध्यसागर में गतिविधियों को लेकर तुर्की पर नए प्रतिबंध लगाने की योजना बनाई

By भाषा | Updated: December 11, 2020 12:34 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 11 दिसंबर (एपी) यूरोपीय संघ के नेताओं ने शुक्रवार सुबह भूमध्यसागर में गैस भंडार से के उत्खनन को लेकर तुर्की के खिलाफ प्रतिबंधों के विस्तार की मंजूरी दे दी। यूरोपीय संघ के सदस्य देशों यूनान और साइप्रस ने इस भंडार पर दावा जताया है।

यूरोपीय संघ के नेताओं ने ब्रसेल्स में आयोजित अपने शिखर सम्मेलन में एक बयान में कहा अफसोस की बात है कि तुर्की एकतरफा कार्रवाई और उकसावे में लगा हुआ है और यूरोपीय संघ, यूरोपीय संघ के सदस्य देशों और यूरोपीय संघ के नेताओं के खिलाफ अपनी बयानबाजी तेज कर दी है।

अक्टूबर में अपने अंतिम शिखर सम्मेलन में नेताओं ने तुर्की को "एक सकारात्मक राजनीतिक ईयू-तुर्की एजेंडा" की पेशकश की थी। इसमें यह कहा गया था कि अगर वह पूर्वी भूमध्य सागर में अपनी अवैध गतिविधियों को रोक देता है, तो उसे व्यापार और सीमा शुल्क में लाभ होगा और सीरियाई शरणार्थियों को प्रबंधित करने में मदद करने के लिए उसे अधिक धन दिया जा सकता है।

नेताओं ने कहा कि यदि तुर्की सच्ची साझेदारी में शामिल होने और यूरोपीय संघ के साथ एक वास्तविक बातचीत शुरू करने के लिए तैयार है और अगर अंकारा संवाद के माध्यम से और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार समस्याओं को सुलझाने की इच्छा दिखाता है, तो यह प्रस्ताव अभी भी उसके लिए मौजूद है।

अब तक तुर्की की ओर से इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इसे देखते हुए इन नेताओं ने पूर्वी भूमध्य सागर में तुर्की की अनधिकृत उत्खनन गतिविधियों के मद्देनजर प्रतिबंधात्मक उपायों के तहत उस पर और प्रतिबंध लगाने के लिए 27 देशों के इस संघ के मंत्रियों को आमंत्रित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल