लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय यूनियन ने साइबर सुरक्षा में सुधार के लिये योजना पेश की

By भाषा | Updated: December 16, 2020 22:37 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 16 दिसंबर यूरोपीय यूनियन (ईयू) ने अपने पुराने साइबर सुरक्षा कानूनों में सुधार के लिये बुधवार को एक योजना पेश की। यह योजना यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी पर साइबर हमला कर गैर-कानूनी तरीके से नए कोरोना वायरस टीके से संबंधित जानकारी तक पहुंच बनाए जाने की घटना के कुछ दिन बाद पेश की गई है।

ईयू को पिछले साल यूरोपीय ढांच में करीब 450 साइबर घटनाओं के बारे में पता चला था, जिनमें वित्तीय और ऊर्जा सेक्टर से जुड़ी घटनाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा महामारी ने यूरोप की इंटरनेट पर गहरी निर्भरता और सुरक्षा कमजोरियों को उजागर किया था।

ईयू की मौजूदा नेटवर्क सूचना प्रणाली 2008 से काम कर रही है। यूरोपीय आयोग ने इनमें सुधार के लिये नए प्रस्ताव रखे हैं। इसमें नियम तोड़ने वाले ऑपरेटरों पर भारी जुर्माना लगाने का प्रावधान है।

आयोग के उपाध्यक्ष मार्गेरिटिस शिनास ने पत्रकारों से कहा, ''बेफिक्री का समय जा चुका है। हमें पता है कि हम निशाने पर हैं। हमें आधुनिक, सुदृ्ढ और अनूकूल बनने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल