लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय संघ ने म्यांमा की सेना, कंपनियों के खिलाफ प्रतिबंध बढ़ाए

By भाषा | Updated: April 20, 2021 15:22 IST

Open in App

बैंकॉक, 20 अप्रैल (एपी) यूरोपीय संघ (ईयू) ने म्यांमा में सेना द्वारा निर्वाचित सरकार को हटाये जाने के बाद गहराते संकट पर चर्चा के लिए एक क्षेत्रीय बैठक से पहले उस देश की सेना के नेताओं और सेना नियंत्रित कंपनियों के खिलाफ अपनी पाबंदियों को बढ़ा दिया है।

यूरोपीय संघ की परिषद के नये प्रतिबंधों में 10 लोगों और दो सेना नियंत्रित कंपनियों को निशाना बनाया गया है। इन पर अमेरिका, ब्रिटेन और अन्य सरकारों ने पहले ही प्रतिबंध लगा रखे हैं।

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या इन कदमों का कोई प्रभाव पड़ेगा जहां सेना विपक्ष पर दबाव के अपने प्रयासों को तेज कर रही है। म्यांमा की अर्थव्यवस्था पहले ही संकट में है और कोरोना वायरस महामारी ने तथा एक फरवरी को हुए तख्तापलट के बाद शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों ने इसे और प्रभावित किया है।

ईयू ने कहा कि जिन लोगों पर प्रतिबंध लगाये गये हैं, अब उनकी संख्या बढ़कर 35 हो गयी है। ईयू के मुताबिक ये लोग लोकतंत्र और कानून के शासन की अवहेलना करने के लिए, दमनकारी फैसलों के लिए तथा गंभीर मानवाधिकार उल्लंघनों के लिए जिम्मेदार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना