यूरोपीय संघ ने चार चीनी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाया

By भाषा | Updated: March 22, 2021 19:41 IST2021-03-22T19:41:55+5:302021-03-22T19:41:55+5:30

European Union bans four Chinese officials | यूरोपीय संघ ने चार चीनी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाया

यूरोपीय संघ ने चार चीनी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाया

ब्रसेल्स, 22 मार्च (एपी) यूरोपीय संघ ने उइगर मुसलमानों के उत्पीड़न को लेकर चीन के चार अधिकारियों पर सोमवार को प्रतिबंध लगा दिया।

प्रतिबंधों की जद में आए चारों अधिकारी चीन के शिनजियांग प्रांत के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में तैनात हैं।

प्रतिबंधों में इन अधिकारियों की संपत्ति को जब्त करने तथा यूरोपीय संघ की यात्रा करने पर रोक शामिल है।

इसके अलावा यूरोपीय संघ के नगारिकों और कंपनियों की ओर से इन अधिकारियों को किसी तरह की कोई वित्तीय सहायता उपलब्ध नहीं होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: European Union bans four Chinese officials

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे