लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय संघ ने कोविड-19 का टीका यूरोप के बाजार में उतारने की अनुमति दी

By भाषा | Updated: December 22, 2020 00:56 IST

Open in App

एम्सटर्डम, 21 दिसंबर (एपी) यूरोपीय संघ ने बायोएनटेक और फाइजर द्वारा संयुक्त रूप से विकसित कोविड-19 टीके को 27 देशों के संगठन (यूरोपीय संघ) के बाजार में उतारने की सोमवार को औपचारिक रूप से अनुमति दे दी। आशा की जा रही है कि टीके के बाजार में आने के बाद सभी सदस्य देश क्रिसमस के बाद अपने नागरिकों को महामारी से बचाव का पहला टीका लगाना शुरू करेंगे।

यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी ने कहा कि टीका सभी सुरक्षा और गुणवत्ता मानदंडों पर खरा उतरता है, इसके कुछ ही घंटे बाद यूरोपीय संघ के कार्यकारी आयोग ने टीके को बाजार में उतारने की अनुमति दे दी। आशा की जा रही है ब्रसेल्स को टीके को बाजार में उतारने के लिए नियम तय करने में दो-तीन दिन का समय लग सकता है।

यूरोपीय आयोग की प्रेसिडेंट उर्सला वोन डे लेयेन ने कहा, ‘‘जैसा कि हमने वादा किया था, यह टीका यूरोपीय संघ के सभी देशों में एक साथ, एक समान शर्त पर उपलब्ध होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह बेहद मुश्किल साल का सुखद अंत है, आखिरकार अब हम कोविड-19 के इस अध्याय का पन्ना पलटने के लिए तैयार हैं।’’

लेयेन ने कहा कि टीके की आपूर्ति इस शनिवार से शुरू हो जाएगी और पूरे यूरोपीय संघ में 27 से 29 दिसंबर के बीच टीका लगना शुरू हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब