लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से लौटे यूरोपीय सैनिकों का सादे तरीके से हुआ स्वागत

By भाषा | Updated: June 30, 2021 20:13 IST

Open in App

बर्लिन, 30 जून (एपी) अफगानिस्तान में तैनात जर्मनी और इटली के सैनिकों की आखिरी टुकड़ी की भी बुधवार को वापसी हो गई जहां पर उनका सादे समारोह में स्वागत किया गया। करीब 20 साल पहले यूरोपीय सैनिकों की पहली तैनाती अफगानिस्तान में की गई थी।

इन सैनिकों की वापसी अन्य यूरोपीय सहयोगी देशों द्वारा हाल के दिनों और सप्ताह में बिना किसी बड़े समारोह के अपने सैनिकों के बुलाने के बाद हुई। इसके साथ ही अफगानिस्तान में पश्चिमी देशों के अभियान का समापन हो रहा है क्योंकि स्वयं अमेरिका अपने सैनिकों की वापसी कर रहा है।

कई देशों की घोषणा से स्पष्ट हो गया है कि अधिकतर यूरोपीय देशों के सैनिक अफगानिस्तान से वापस जा चुके हैं लेकिन नाटो ने अबतक नहीं बताया कि मिशन में सहयोग करने के लिए अब कितने देशों के सैनिक बचे हैं।

जर्मनी ने बयान जारी कर सार्वजनिक रूप से 20 वर्ष से अफगानिस्तान में तैनात अपने सभी सैनिकों की वापसी की घोषणा की। यहां के रक्षा मंत्रालय ने जर्मन सैनिकों को लेकर विमान के मंगलवार शाम को अफगानिस्तान से उड़ान भरने के बाद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

तीन मालवाहक विमान बुधवार दोपहर उत्तरी जर्मनी के वुनस्टोर्फ हवाई ठिकाने पर उतरे। अफगानिस्तान से लौटे सैनिक मास्क पहने हुए थे और उनके स्वदेश लौटने पर संक्षिप्त समारोह आयोजित किया गया था। कोरोना वायरस की वजह से बड़े पैमाने पर स्वागत समारोह आयोजित नहीं किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी