लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय नेताओं का आतंकवाद को लेकर रणनीति पर मंथन

By भाषा | Updated: November 10, 2020 22:13 IST

Open in App

पेरिस, 10 नवंबर (एपी) इस्लामिक चरमपंथियों के हाल के हमलों के बाद फ्रांस, ऑस्ट्रिया, जर्मनी और यूरोपीय संघ के नेताओं ने मंगलवार को आतंकी खतरे के खिलाफ यूरोप की प्रतिक्रिया को लेकर चर्चा की।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों और ऑस्ट्रियाई चांसलर सेबास्टियन कुर्ज पेरिस में मुलाकात कर रहे हैं। हाल के हफ्तों में दोनों देशों में इस्लामिक चरमपंथियों के हमलों में लोगों की जान गई है।

इसके बाद दोनों नेता जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सला वॉन डेल लेयन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल के साथ साझा रणनीति पर चर्चा के लिये वीडियो कॉन्फ्रेंस करेंगे।

यह बैठक उस घटना के एक हफ्ते बाद हुई जिसमें एक व्यक्ति ने वियना में चार लोगों को गोली मार दी थी। अधिकारियों ने कहा कि उस हमलावर ने इस्लामिक स्टेट समूह में शामिल होने का भी प्रयास किया था। इस हमले के बाद ऑस्ट्रिया में इस्लामिक चरमपंथियों पर कार्रवाई की मांग जोर पकड़ने लगी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला