लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय औषधि नियामक को एस्ट्राजेनेका के टीके और रक्त में दुर्लभ थक्कों के बीच ‘संभावित संपर्क’ मिला

By भाषा | Updated: April 7, 2021 20:51 IST

Open in App

लंदन, सात अप्रैल (एपी) यूरोपीय संघ के औषधि नियामक ने कहा है कि उसने एस्ट्राजेनेका के कोरोना वायरस रोधी टीके और रक्त में दुर्लभ थक्कों की समस्या के बीच ‘‘संभावित संपर्क’’ ढूंढ़ लिया है। हालांकि इसने यह भी कहा कि जोखिमों की तुलना में इस टीके के अब भी लाभ अधिक हैं।

यूरोपियन मेडिसिन्स एजेंसी ने बुधवार को जारी एक बयान में 18 साल और इससे अधिक आयु के लोगों के लिए टीके के इस्तेमाल को लेकर किसी नए प्रतिबंध की घोषणा नहीं की।

इस सप्ताह के शुरू में एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि विश्वभर में एस्ट्राजेनेका के टीके और हजारों लोगों में से दर्जनों में रक्त के दुर्लभ थक्कों के बीच एक कारणात्मक संपर्क मिला है।

एम्सटर्डम आधारित एजेंसी के स्वास्थ्य जोखिम एवं टीका रणनीति के प्रमुख मार्को कैवलेरी ने मंगलवार को रोम के एक अखबार से कहा, ‘‘यह कहना बहुत मुश्किल होता जा रहा है कि एस्ट्राजेनेका के टीकों और प्लेटलेट कम होने से जुड़े रक्त के अत्यंत दुर्लभ थक्कों के बीच कोई कारणात्मक संपर्क नहीं है।’’

एजेंसी ने कहा कि उसका मूल्यांकन अभी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा है और वर्तमान में समीक्षा जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा