लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष ने टीकाकरण पर 'उत्कृष्ट प्रगति' के लिए भारत को बधाई दी

By भाषा | Updated: October 29, 2021 18:08 IST

Open in App

रोम, 29 अक्टूबर यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने भारत को कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण पर ‘‘उत्कृष्ट प्रगति’’ और टीका निर्यात फिर से शुरू करने के लिए शुक्रवार को बधाई देते हुए कहा कि दुनिया को टीकाकरण और वैश्विक महामारी को हराने में मदद करने के लिए एक साथ आने की जरूरत है।

यूरोपीय संघ की शीर्ष अधिकारी ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अपनी बैठक के बाद यह बात कही। बैठक में उन्होंने व्यापार और निवेश संबंधों, जलवायु परिवर्तन, कोविड-19, वैश्विक और क्षेत्रीय घटनाक्रम पर चर्चा की।

उनकी टिप्पणी तब आई जब भारत ने कोविड-19 के खिलाफ अपने टीकाकरण कार्यक्रम में एक बड़ा मील का पत्थर हासिल किया क्योंकि देश में कोविड रोधी टीके की दी गई खुराकों की संख्या 21 अक्टूबर को 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई।

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष लेयेन ने ट्विटर पर कहा, ‘‘मैंने भारत को टीकाकरण पर उत्कृष्ट प्रगति और टीकों के निर्यात को फिर से शुरू करने के लिए बधाई दी।’’

भारत ने अप्रैल में कोविड-19 टीकों के निर्यात को स्थगित कर दिया था, ताकि संक्रमणों के मामलों में अचानक वृद्धि के बाद अपनी स्वयं की आबादी को टीका लगाने पर ध्यान केंद्रित किया जा सके।

पिछले महीने, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने घोषणा की थी कि भारत विदेशों में टीकों की आपूर्ति फिर से शुरू करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी