लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय एजेंसी ने मॉडर्ना के कोविड--19 रोधी टीके को मंजूरी देने की सिफारिश की

By भाषा | Updated: January 6, 2021 19:27 IST

Open in App

एम्सटर्डम, छह जनवरी (एपी) मॉडर्ना के कोविड-19 रोधी टीके को यूरोपीय संघ की औषधि एजेंसी ने बुधवार को हरी झंडी दिखा दी जिससे 27 देशों वाले संगठन को महामारी के खिलाफ लड़ाई में एक और टीका मिल जाएगा।

यूरोपियन मेडिसिन्स एजेंसी (ईएमए) की मानव औषधि समिति ने टीके को मंजूरी देने की सिफारिश ऐसे समय की है जब कई यूरोपीय देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में काफी वृद्धि देखने को मिल रही है और उन्हें टीकाकरण की धीमी गति के चलते आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

अब इस टीके के इस्तेमाल को लेकर यूरोपीय संघ के कार्यकारी आयोग की मुहर लगनी बाकी है।

ईएमए के कार्यकारी निदेशक एमेर कुक ने कहा, ‘‘यह टीका हमें वर्तमान आपात स्थिति से निपटने में एक और हथियार उपलब्ध कराता है।’’

वहीं, यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वोन डेर लेयेन ने टीके को समिति की मंजूरी मिलने का स्वागत किया और ट्वीट किया, ‘‘अब इसे हम मंजूरी देने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं, इसे यूरोपीय संघ में उपलब्ध कराएं।’’

ईएमए अमेरिका की दवा कंपनी फाइजर और जर्मनी की बायोएनटेक द्वारा विकसित किए गए टीके को पहले ही मंजूरी दे चुकी है।

मॉडर्ना द्वारा विकसित किए गए टीके को मंजूरी देने पर विचार के लिए बैठक से पहले एजेंसी ने एक ट्वीट में कहा कि उसके विशेषज्ञ कंपनी के साथ लंबित सभी मुद्दों को स्पष्ट करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात