लाइव न्यूज़ :

यूरोप एकमात्र ऐसा क्षेत्र है जहां कोविड-19 से मौत के मामले बढ़ रहे: डब्ल्यूएचओ

By भाषा | Updated: November 17, 2021 19:29 IST

Open in App

लंदन, 17 नवंबर (एपी) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि पिछले सप्ताह यूरोप में कोरोना वायरस संक्रमण से होने वाली मौतों में पांच प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिससे यह दुनिया का एकमात्र ऐसा क्षेत्र बन गया जहां महामारी से होने वाली मृत्यु की दर में वृद्धि हुई।

संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि पुष्टि किए गए संक्रमण के मामलों में वैश्विक स्तर पर छह प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जो अमेरिका, यूरोप और एशिया में वृद्धि के कारण हुई है।

मंगलवार को महामारी पर अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट में डब्ल्यूएचओ ने कहा कि यूरोप के अलावा अन्य सभी क्षेत्रों में कोविड​​-19 से होने वाली मौत की दर स्थिर रही या उसमें गिरावट आई। पिछले सप्ताह दुनिया भर में संक्रमण से कुल 50,000 लोगों की मौत हुई। वहीं संक्रमण के 33 लाख नए मामलों में से 21 लाख मामले यूरोप से आए। यह लगातार सातवां सप्ताह था जब 61 देशों में कोविड​​-19 के मामलों में निरंतर वृद्धि हुई।

पश्चिमी यूरोप में लगभग 60 प्रतिशत लोग कोविड-19 रोधी टीकों की सभी खुराक ले चुके हैं जबकि महाद्वीप के पूर्वी हिस्से में लगभग आधे लोगों को ही टीका लगाया गया है, जहां अधिकारी टीकाकरण से जुड़ी हिचकिचाहट को दूर करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि जुलाई से अफ्रीका, पश्चिम एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया में संक्रमण कम हो रहा है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि यूरोप के भीतर सबसे अधिक नए मामले रूस, जर्मनी और ब्रिटेन से आए है। साथ ही रेखांकित किया कि नॉर्वे में मौतों में 67 प्रतिशत और स्लोवाकिया में 38 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

पूर्व में डब्ल्यूएचओ ने यूरोप को महामारी के ‘केंद्र’ के रूप में वर्णित किया था और आगाह किया था कि अगर तत्काल कार्रवाई नहीं की गई तो जनवरी तक संक्रमण से 5,00,000 और मौतें हो सकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल