लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 में बढ़ोतरी से निपटने के लिए यूरोप में गतिविधियां तेज; ब्रिटेन ने ‘चेतावनी’ जारी की

By भाषा | Updated: November 26, 2021 22:08 IST

Open in App

(अदिति सिंह)

लंदन, 26 नवंबर कोविड-19 संक्रमण से निपटने के लिए चेक गणराज्य ने आपातकाल की घोषणा की है, पुर्तगाल ने फिर से कड़ा जुर्माना लगाने का निर्णय किया है और ऑस्ट्रिया ने लॉकडाउन लगा दिया है। ये एहतियात मुख्यत: डेल्टा स्वरूप के कारण किया गया है।

इसके विपरीत ब्रिटेन अपनी ‘‘योजना ए’’ पर कायम है और ‘‘एहतियात’’ जारी किए हैं।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने शुक्रवार को हाउस ऑफ कॉमंस में कहा, ‘‘ब्रिटेन की स्थिति ठीक है। गर्मी के समय में लिए गए निर्णयों और बूस्टर कार्यक्रम की बदौलत हम काफी फायदेमंद स्थिति में हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन अब ठंड का मौसम आ रहा है और हमारा बूस्टर कार्यक्रम अब भी जारी है। इसलिए हमें एहतियात के साथ काम करना चाहिए।’’

वह इस बात की पुष्टि के बाद बोल रहे थे कि ब्रिटेन के स्वास्थ्य अधिकारी दक्षिण अफ्रीका में पाए गए नए B.1.1.529 की जांच कर रहे हैं और इसमें काफी उत्परिवर्तन हो रहा है जो काफी संक्रामक हो सकता है।

नए स्वरूप में अल्फा, बीटा और डेल्टा स्वरूप के कई गुण मौजूद हैं और शुरुआती संकेत हैं कि ये डेल्टा स्वरूप की तुलना में काफी संक्रामक हो सकते हैं।

यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट एंगलिया के प्रोफेसर पॉल हंटर ने कहा, ‘‘इस लहर में हम यूरोपी से पीछे नहीं हैं। वे हमसे पीछे हैं।’’

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस हफ्ते कहा कि दुनिया में यूरोप एकमात्र क्षेत्र है जहां कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्व अधिक खबरें

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की