यूरोप बाढ़: मृतक संख्या 90 से अधिक हुई, लापता लोगों की तलाश जारी

By भाषा | Updated: July 16, 2021 16:30 IST2021-07-16T16:30:42+5:302021-07-16T16:30:42+5:30

Europe floods: Death toll exceeds 90, search continues for missing | यूरोप बाढ़: मृतक संख्या 90 से अधिक हुई, लापता लोगों की तलाश जारी

यूरोप बाढ़: मृतक संख्या 90 से अधिक हुई, लापता लोगों की तलाश जारी

बर्लिन, 16 जुलाई (एपी) पश्चिम जर्मनी और बेल्जियम के अनेक हिस्सों में विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को 90 से अधिक हो गयी, वहीं सैकड़ों लापता लोगों की तलाश जारी है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जलवायु परिवर्तन के कारण ऐसी आपदाएं बार-बार आ सकती हैं।

जर्मनी के रिनेलैंड-पलाटिनेट राज्य में अधिकारियों ने कहा कि वहां 50 लोगों की मृत्यु हो गयी जिनमें कम से कम नौ लोग दिव्यांग आश्रय केंद्र में रहने वाले थे।

पड़ोस के उत्तर रिने-वेस्टफालिया राज्य के अधिकारियों ने मृतक संख्या 30 बताई है और चेतावनी जारी की है कि मृतक संख्या बढ़ सकती है।

जर्मनी में करीब 1,300 लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों का कहना है कि इन लोगों से संपर्क साधने के प्रयास किए जा रहे हैं जिसमें टूटी सड़कों और ठप पड़े फोन कनेक्शन के कारण मुश्किल आ रही है। बेल्जियम की प्रसारणकर्ता कंपनी आरटीएफबी ने देश में कम से कम 12 लोगों की मौत की जानकारी दी है।

कई दिन की भारी बारिश के बाद इस हफ्ते बाढ़ आ गई जिसमें कारें बह गईं और घर ढह गए। चांसलर एंजेला मर्केल और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बाढ़ में मारे गए लोगों के प्रति दुख जताया।

शुक्रवार को बचावकर्ता एफ्ट्सडट शहर में अपने घरों के भीतर फंसे लोगों को निकालने की कोशिश में जुटे रहे। क्षेत्रीय अधिकारियों ने कहा कि कई लोग जमीन खिसकने के चलते घर ढहने के कारण मारे गए।

बचाव कार्यों में जर्मनी की सेना के 900 जवानों को लगाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Europe floods: Death toll exceeds 90, search continues for missing

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे