यूरोप बाढ़: मृतक संख्या 90 से अधिक हुई, लापता लोगों की तलाश जारी

By भाषा | Updated: July 16, 2021 13:57 IST2021-07-16T13:57:03+5:302021-07-16T13:57:03+5:30

Europe floods: Death toll exceeds 90, search continues for missing | यूरोप बाढ़: मृतक संख्या 90 से अधिक हुई, लापता लोगों की तलाश जारी

यूरोप बाढ़: मृतक संख्या 90 से अधिक हुई, लापता लोगों की तलाश जारी

बर्लिन, 16 जुलाई (एपी) पश्चिम जर्मनी और बेल्जियम के अनेक हिस्सों में विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को 90 से अधिक हो गयी, वहीं सैकड़ों लापता लोगों की तलाश जारी है।

जर्मनी के रिनेलैंड-पलाटिनेट राज्य में अधिकारियों ने कहा कि वहां 50 लोगों की मृत्यु हो गयी जिनमें कम से कम नौ लोग दिव्यांग आश्रय केंद्र में रहने वाले थे।

पड़ोस के उत्तर रिने-वेस्टफालिया राज्य के अधिकारियों ने मृतक संख्या 30 बताई है और चेतावनी जारी की है कि मृतक संख्या बढ़ सकती है।

बेल्जियम के प्रसारणकर्ता कंपनी आरटीएफबी ने देश में कम से कम 12 लोगों की मौत की जानकारी दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Europe floods: Death toll exceeds 90, search continues for missing

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे