लाइव न्यूज़ :

टीके की पर्याप्त आपूर्ति के बावजूद यूरोप महामारी का केंद्र बन रहा: विश्व स्वास्थ्य संगठन

By भाषा | Updated: November 5, 2021 00:48 IST

Open in App

जिनेवा, चार नवंबर (एपी) विश्व स्वास्थ्य संगठन के शीर्ष अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कहा कि पिछले एक महीने में यूरोप में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में 50 फीसदी से अधिक की वृद्धि देखी गई है, जो टीके की पर्याप्त आपूर्ति के बावजूद इसे महामारी का केंद्र बिंदु बना रही है।

डब्ल्यूएचओ के आपातकालीन प्रमुख डॉ माइकल रेयान ने बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता के दौरान कहा, '' यहां बहुत सारे टीके उपलब्ध हो सकते हैं, लेकिन टीके का वितरण समान नहीं रहा है।''

उन्होंने यूरोपीय प्राधिकारियों से टीकाकरण के अंतर को कम करने का आह्वान किया। हालांकि, डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने कहा कि जिन देशों ने अपनी आबादी का 40 फीसदी टीकाकरण कर दिया है, उन्हें अब रूकना चाहिए और ऐसे विकासशील देशों को टीका दान करना चाहिए ,जो अपने नागरिकों को टीके की पहली खुराक अब तक नहीं दे सके हैं।

इससे पहले, विश्व स्वास्थ्य संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय के प्रमुख डॉ हैन्स क्लूज ने बृहस्पतिवार को कहा कि यूरोप और मध्य एशिया के 53 देशों के क्षेत्र में कोरोना वायरस की एक और लहर आने का खतरा है या वे पहले से ही महामारी की नई लहर का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामलों की संख्या फिर से करीब रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ने लगी है और क्षेत्र में संक्रमण के प्रसार की रफ्तार ‘गंभीर चिंता’ का विषय है।

उन्होंने डेनमार्क के कोपनहेगन में संगठन के यूरोप मुख्यालय में पत्रकारों से कहा, “हम महामारी के फिर से सिर उठाने को लेकर एक अहम मोड़ पर खड़े हैं।” उन्होंने कहा, “ यूरोप फिर से महामारी के केंद्र में हैं जहां हम एक साल पहले थे।” डॉ क्लेज ने कहा कि इसमें फर्क यह है कि स्वास्थ्य अधिकारियों को वायरस के बारे में ज्यादा जानकारी है और उनके पास इससे मुकाबला करने के लिए बेहतर उपकरण हैं।

उन्होंने कहा कि वायरस के प्रसार को रोकने वाले उपायों और कुछ क्षेत्रों में टीकाकरण की कम दर बताती है कि मामले क्यों बढ़ रहे हैं। डॉ क्लेज ने कहा कि पिछले एक हफ्ते में 53 देशों के क्षेत्र में कोविड के कारण लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की दर दोगुनी से ज्यादा बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि अगर यह स्थिति जारी रहती है तो क्षेत्र में फरवरी तक पांच लाख और लोगों की महामारी के कारण मौत हो सकती है।

संगठन के यूरोप कार्यालय ने कहा कि क्षेत्र में साप्ताहिक मामले करीब 18 लाख आए हैं जो पिछले हफ्ते की तुलना में छह प्रतिशत अधिक हैं जबकि साप्ताहिक तौर पर 24,000 मौतें हुई, जिसमें 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला