लाइव न्यूज़ :

अगर यूक्रेन पर हमला हुआ तो रूस पर नए प्रतिबंध लगाएगा यूरोपीय संघ

By भाषा | Updated: December 15, 2021 20:25 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 15 दिसंबर (एपी) यूरोपीय संघ (ईयू) की कार्यकारिणी की प्रमुख ने बुधवार को रूस को चेतावनी दी कि अगर वह पड़ोसी यूक्रेन पर आक्रमण करने का फैसला करता है तो ईयू के पास उसके खिलाफ कई अतिरिक्त प्रतिबंध तैयार हैं।

इस मुद्दे पर यूरोपीय संघ के शिखर सम्मेलन की पूर्व संध्या पर, आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि मौजूदा प्रतिबंधों को बढ़ाने और विस्तार करने से इतर, यूरोपीय संघ “रूस के लिए गंभीर परिणामों के साथ अभूतपूर्व उपाय” अपना सकता है।

उर्सला ने यूरोपीय संसद को बताया कि रूस के वित्त, ऊर्जा और अन्य क्षेत्रों को लक्षित करने के लिए पहले से ही आर्थिक प्रतिबंध हैं क्योंकि 2014 में यूक्रेन के क्रीमिया प्रायद्वीप पर उसने कब्जा कर लिया गया था और ऐसी कार्रवाई को पश्चिम आक्रामक के तौर पर देखता है।

उन्होंने इस बारे में जानकारी नहीं दी कि नए प्रतिबंधों में क्या हो सकता है।

अमेरिकी खुफिया अधिकारियों का कहना है कि रूस ने यूक्रेन की सीमा की ओर 70,000 सैनिकों को स्थानांतरित कर दिया है और अगले साल की शुरुआत में संभावित आक्रमण की तैयारी कर रहा है। मास्को इस बात से इनकार करता है कि उसकी यूक्रेन पर हमला करने की कोई योजना है और वह पश्चिमी चिंताओं को एक दुर्भावनापूर्ण अभियान के हिस्से के रूप में खारिज करता है।

‘एसोसिएटेड प्रेस’ द्वारा देखे गए यूरोपीय संघ के नेताओं के बृहस्पतिवार के शिखर सम्मेलन के मसौदे में, 27 देशों ने वादा किया है कि “यूक्रेन के खिलाफ आगे किसी भी सैन्य आक्रामकता का परिणाम बड़े पैमाने पर गंभीर प्रतिक्रिया होगी।” यूरोपीय संघ किसी भी प्रतिबंध पैकेज का अमेरिका और ब्रिटेन के साथ समन्वय करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला