दक्षिण अफ्रीका से आने वाली उड़ानों पर रोक लगाना चाहता है यूरोपीय संघ

By भाषा | Updated: November 26, 2021 13:52 IST2021-11-26T13:52:44+5:302021-11-26T13:52:44+5:30

EU wants to ban flights coming from South Africa | दक्षिण अफ्रीका से आने वाली उड़ानों पर रोक लगाना चाहता है यूरोपीय संघ

दक्षिण अफ्रीका से आने वाली उड़ानों पर रोक लगाना चाहता है यूरोपीय संघ

ब्रसेल्स, 26 नवंबर यूरोपीय संघ के कार्यकारी ने शुक्रवार को कहा कि वह कोविड-19 के एक नए स्वरूप को फैलने से रोकने के लिए दक्षिणी अफ्रीका से आने वाले हवाई यात्रियों पर रोक लगाना चाहता है।

यूरोपीय संघ आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वोन डेर लेयेन ने एक वक्तव्य में कहा कि वह ‘‘सदस्य देशों के साथ करीबी समन्वय से दक्षिणी अफ्रीका क्षेत्र से आने वाले हवाई यात्रियों को रोकने के लिए आपातकालीन रोक लगाने का प्रस्ताव देती हैं।’’

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस का एक नया स्वरूप सामने आया है, जिसे वैज्ञानिकों ने चिंता का सबब बताया है। उनका कहना है कि देश की सबसे घनी आबादी वाले प्रांत गाउतेंग में युवाओं के बीच यह स्वरूप तेजी से फैला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: EU wants to ban flights coming from South Africa

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे