ईयू ने वेनेजुएला के 19और अधिकारियों पर लगाए प्रतिबंध

By भाषा | Updated: February 22, 2021 18:58 IST2021-02-22T18:58:18+5:302021-02-22T18:58:18+5:30

EU sanctions on 19 more Venezuelan officials | ईयू ने वेनेजुएला के 19और अधिकारियों पर लगाए प्रतिबंध

ईयू ने वेनेजुएला के 19और अधिकारियों पर लगाए प्रतिबंध

ब्रसेल्स , 22फरवरी (एपी) यूरोपीय संघ (ईयू) ने वेनेजुएला में लोकतंत्र को कमजोर करने अथवा अधिकारों के हनन के आरोपी 19 अधिकारियों पर सोमवार को प्रतिबंध लगा दिए।

ईयू के विदेश मंत्रियों ने ‘‘वेनेजुएला में दिसंबर 2020 को हुए चुनाव के बाद देश के बिगड़ते हालात के मद्देनजर’’ 19 अधिकारियों की संपत्ति पर रोक लगा दी और उन पर यात्रा प्रतिबंध भी लगाए।

मुख्य विपक्षी दलों ने इस चुनाव का बहिष्कार किया था। नए लोगों पर प्रतिबंध के साथ ही देश के कुल 55 अधिकारी ईयू के प्रतिबंधों की जद में आ गए हैं।

मंत्रियों ने कहा,‘‘ इस सूची में शामिल किए गए लोग विपक्ष के चुनावी अधिकारों और राष्ट्रीय असेम्बली की लोकतांत्रित कार्यवाही को कमजोर करने के साथ ही मानवाधिकारों के घोर उल्लंघन और मूलभूत स्वतंत्रताओं पर पाबंदी लगाने के जिम्मेदार हैं।’’

देश के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का आरोप है कि अमेरिका उन्हें निशाना बना रहा है और उन्हें सत्ता से बेदखल करना चाहता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: EU sanctions on 19 more Venezuelan officials

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे