लाइव न्यूज़ :

ईयू नियामकों ने चीन के सिनोवैक टीके की समीक्षा शुरू की

By भाषा | Updated: May 4, 2021 17:31 IST

Open in App

द हेग, चार मई (एपी) यूरोपीय संघ के दवा नियामक ने मंगलवार को एलान किया कि उसने यह पता लगाने के लिए चीन के सिनोवैक कोरोना वायरस टीके की समीक्षा शुरू कर दी है कि वह कितना प्रभावी और सुरक्षित है।

यूरोपियन मेडिसिन्स एजेंसी ने मंगलवार को कहा कि समीक्षा करने का उसका फैसला प्रयोगशाला और क्लिनिकल अध्ययनों के प्रारंभिक नतीजों पर आधारित है, जो 27 देशों के इस संघ में इस टीके के इस्तेमाल के लिए संभावित मंजूरी की ओर पहला कदम है।

एजेंसी ने एक बयान में कहा, ‘‘इन अध्ययनों से पता चलता है कि टीके से शरीर में एंटीबॉडी बनती है जो कोरोना वायरस से लड़ती है और बीमारी से रक्षा करने में मदद कर सकती है।’’

अभी तक कोरोना वायरस के चार टीकों को मंजूरी दे चुकी ईएमए ने कहा कि सिनोवैक टीके की वाणिज्यिक मंजूरी के लिए अभी तक कोई अर्जी नहीं दी गई है।

ईएमए ने कहा कि टीके के इस्तेमाल की समीक्षा तब तक चलती रहेगी जब तक कि औपचारिक वाणिज्यिक प्राधिकार अर्जी के लिए पर्याप्त सबूत उपलब्ध नहीं हो जाते।

एम्स्टर्डम स्थित एजेंसी ने यह घोषणा तब की है जब एक दिन पहले शीर्ष विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अधिकारी ने कहा कि डब्ल्यूएचओ को इस हफ्ते यह फैसला लेना है कि चीन के दो कोविड-19 रोधी टीकों को आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी जाए या नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल