लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन से निपटने के लिये तैयार यूरोपीय यूनियन : ईएमए प्रमुख

By भाषा | Updated: November 30, 2021 19:14 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 30 नवंबर (एपी) यूरोपीय यूनियन (ईयू) की स्वास्थ्य एजेंसी की प्रमुख ने मंगलवार को कहा कि ईयू कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से निपटने के लिये तैयार है और दो सप्ताह में यह पता चल पाएगा कि मौजूदा कोविड-19 रोधी टीके इससे निपटने में सक्षम हैं या नहीं।

यूरोपीय स्वास्थ्य एजेंसी की कार्यकारी निदेशक एमेर कुक ने कहा कि यदि ओमीक्रोन से निपटने के लिये नए टीके की जरूरत पड़ी तो उसे 27 देशों के यूरोपीय यूनियन में इस्तेमाल के लिये मंजूरी दिलाने में चार सप्ताह का समय लगेगा।

कुक ने यूरोपीय यूनियन के सांसदों से कहा, ''हम तैयार हैं।''

उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति से निपटने की तैयारी के लिए चिकित्सा उद्योग के साथ पहले से ही सहयोग जारी है।

कुक विश्व स्वास्थ्य संगठन की तुलना में अधिक आश्वस्त दिखीं। डब्लयूएचओ ने सोमवार को आगाह किया था कि ओमीक्रोन स्वरूप से वैश्विक जोखिम काफी अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना