लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय संघ के नेता रक्षा, अमेरिका-चीन संबंधों पर वार्ता करेंगे

By भाषा | Updated: October 5, 2021 18:27 IST

Open in App

ब्रुसेल्स, पांच अक्टूबर (एपी) अफगानिस्तान से पश्चिमी देशों के सैनिकों की वापसी और ऑस्ट्रेलिया के साथ फ्रांस के कई अरब डॉलर के पनडुब्बी करार के खत्म हो जाने के बाद यूरोपीय संघ के नेता पहली बार बैठक करेंगे जिसमें वे रक्षा के मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं।

बैठक की पूर्व संध्या पर स्लोवानिया के बर्डो कैसल में मंगलवार को रात्रि भोजन के दौरान नेता कई विषयों पर चर्चा करेंगे। यूरोपीय संघ के साथ चीन के तनावपूर्ण रिश्तों और ईंधन की बढ़ती कीमतें भी वार्ता के एजेंडे में होंगी। अनौपचारिक वार्ता से कोई ठोस परिणाम निकलने की उम्मीद नहीं है लेकिन इससे, इस महीने के अंत में ब्रुसेल्स में होने वाले दो दिवसीय यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन के लिए आधार तैयार होगा।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युएल मैक्रों रात्रि भोज के दौरान ऑकस का मुद्दा उठा सकते हैं जिसके कारण ऑस्ट्रेलिया ने डीजल-इलेक्ट्रिक फ्रांसीसी पनडुब्बी का ठेका रद्द कर दिया। ऑकस अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के बीच हिंद-प्रशांत को लेकर रक्षा समझौता है।

इस समझौते के कारण फ्रांस को हुए नुकसान के कारण तनाव की स्थिति पैदा हो गई है और मैक्रों तथा अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने तनाव खत्म करने के लिए फोन पर बातचीत की और अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन फ्रांस सरकार का विश्वास हासिल करने के लिए फिलहाल पेरिस में हैं।

यूरोपीय संघ के एक प्रवक्ता ने नाम जाहिर नहीं करते हुए बताया, ‘‘एक वर्ष के बाद जब अमेरिका और चीन के बीच तनाव की स्थिति है तो निश्चित रूप से हम अपना रूख स्पष्ट करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें