लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय संघ के नेता बाल्कन देशों को सदस्यता समय सीमा बताने में विफल रहे

By भाषा | Updated: October 6, 2021 20:39 IST

Open in App

ब्रडो कैसल (स्लोवेनिया), छह अक्टूबर (एपी) यूरोपीय संघ के नेताओं ने छह बाल्कन देशों को आश्वस्त करने की कोशिश की कि यदि वे उसके मानकों को पूरा करते हैं तो वे व्यापार समूह में शामिल हो सकते हैं। हालांकि नेता बुधवार को इस संबंध में एक विश्वसनीय संकेत देने में विफल रहे कि निकट भविष्य में यूरोपीय संघ की विस्तार प्रक्रिया को फिर से शुरू किया जाएगा।

अल्बानिया, बोस्निया, कोसोवो, मोंटेनिग्रो, उत्तरी मैसेडोनिया और सर्बिया के ‘‘यूरोपीय परिप्रेक्ष्य’’ के बारे में वर्षों से बात करने के बावजूद, उन्हें शामिल करने के संबंध में यूरोपीय संघ की प्रगति रूकी हुई है। अल्बानिया और उत्तरी मैसेडोनिया ने वार्ता शुरू करने के मानदंडों को पूरा किया है, लेकिन सभी 27 देशों को इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए सर्वसम्मति से सहमत होना चाहिए।

स्लोवेनिया के ब्रडो कैसल में एक बैठक में यूरोपीय संघ के नेताओं को ‘‘पश्चिमी बाल्कन के यूरोपीय परिप्रेक्ष्य के लिए स्पष्ट समर्थन’’ की पुष्टि करने का मौका मिला । लेकिन उन्होंने जोर दिया कि कोई भी प्रगति ‘‘भागीदारों द्वारा विश्वसनीय सुधारों, निष्पक्ष और कठोर शर्तों और स्वयं के गुणों के सिद्धांत पर आधारित होगी।’’

फ्रांस ने दो साल पहले जोर देकर कहा था कि नए सदस्यों को शामिल करने से पहले यूरोपीय संघ के कामकाज और निर्णय लेने में सुधार किया जाना चाहिए।

उत्तर मैसेडोनिया के प्रधानमंत्री जोरान जेव ने कहा कि यदि यूरोपीय संघ के वादे वास्तविकता में नहीं बदलते हैं, तो ‘‘पश्चिमी बाल्कन के लोग बड़ी निराशा महसूस करेंगे जो एकता और सहयोग के यूरोपीय विचार को काफी नुकसान पहुंचाएंगे।’’

बाल्कन क्षेत्र के छह राष्ट्र यूरोपीय संघ की सदस्यता मार्ग पर विभिन्न चरणों में हैं। इस दिशा में मोंटेनिग्रो और सर्बिया सबसे आगे हैं। अल्बानिया और उत्तरी मैसेडोनिया वार्ता की आधिकारिक शुरुआत की प्रतीक्षा कर रहे हैं, और कोसोवो तथा बोस्निया संभावित उम्मीदवार हैं।

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन ने कहा, ‘‘मुझे पता है कि अभी भी इस दिशा में काम किया जाना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम उन्हें यूरोपीय संघ में चाहते हैं। हम एक यूरोपीय परिवार हैं। हम एक ही इतिहास साझा करते हैं, हम समान मूल्यों को साझा करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला