लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय संघ के नेताओं ने टीके की दस करोड़ खुराक सहायता के तौर पर देने पर सहमति जताई

By भाषा | Updated: May 25, 2021 19:39 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 25 मई (एपी) यूरोपीय संघ के नेताओं ने गरीब देशों को कोविड-19 टीके की दस करोड़ खुराक इस वर्ष के अंत तक सहायता के तौर पर देने पर मंगलवार को सहमति जताई।

ब्रसेल्स में दो दिवसीय शिखर सम्मेलन के लिए एकत्रित हुए 27 देशों के नेताओं ने ‘‘वैश्विक जरूरतों को पूरा करने के लिए वैश्विक टीका उत्पादन में बढ़ोतरी’’ का प्रयास करने का संकल्प लिया।

नेताओं ने ‘‘वैश्विक स्तर पर कोविड-19 टीकों तक समान पहुंच के लिए काम करने’’ की अपील की और संयुक्त राष्ट्र समर्थित कोवैक्स कार्यक्रम को समर्थन दिया। कोवैक्स के तहत निम्न एवं मध्यम आय वाले देशों में कोविड-19 टीकों की समान पहुंच सुनिश्चित करने का लक्ष्य है।

इस कार्यक्रम को पिछले हफ्ते तब झटका लगा, जब इसके सबसे बड़े आपूर्तिकर्ता सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने घोषणा की कि महाद्वीप में कोविड-19 के संकट को देखते हुए वह इस वर्ष के अंत तक टीके का निर्यात नहीं कर पाएगा।

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सूला वॉन डेर लेयेन ने नेताओं के समक्ष आंकड़े पेश किए, जिसमें बताया गया कि मई के अंत तक क्षेत्र में 30 करोड़ खुराक की आपूर्ति की गई है और क्षेत्र के 45 करोड़ वयस्क आबादी में से करीब 46 फीसदी को टीके की कम से कम एक खुराक दी गई है।

टीकाकरण का अभियान जहां पश्चिमी देशों में प्रगति पर है, वहीं गरीब देश इसे हासिल करने के लिए संघर्षरत हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला