ईयू के सांसदों ने पहली आधिकारिक यात्रा पर ताइवान के प्रधानमंत्री से मुलाकात की

By भाषा | Updated: November 3, 2021 20:06 IST2021-11-03T20:06:50+5:302021-11-03T20:06:50+5:30

EU lawmakers meet Taiwan PM on first official visit | ईयू के सांसदों ने पहली आधिकारिक यात्रा पर ताइवान के प्रधानमंत्री से मुलाकात की

ईयू के सांसदों ने पहली आधिकारिक यात्रा पर ताइवान के प्रधानमंत्री से मुलाकात की

ताइपे, तीन नवंबर (एपी) यूरोपीय संघ के सांसदों ने ईयू प्रतिनिधिमंडल की ताइवान की पहली आधिकारिक यात्रा पर यहां के प्रधानमंत्री सू सेंग-चांग से बुधवार को मुलाकात की। इस स्वशासित द्वीपीय देश पर चीन भी अपना दावा करता है।

घरेलू प्रक्रियाओं में विदेशी हस्तक्षेप पर ईयू की समिति के 13 सदस्य ताइवान के दौरे पर हैं। ईयू की संसद ने पिछले महीने एक प्रस्ताव पारित कर ईयू-ताइवान राजनीतिक संबंधों को मजबूत करने की बात कही थी।

सू ने कहा, ‘‘हम भौगोलिक रूप से बहुत दूर हैं, लेकिन हम स्वतंत्रता, लोकतंत्र, मानवाधिकारों और कानून व्यवस्था जैसे समान मूल्य साझा करते हैं और इस लिहाज से हम बहुत करीब हैं।’’

ईयू का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति साई इंग-वेन और डिजिटल मंत्री ऑद्रे तांग से भी मुलाकात करेगा।

द्वीपीय देश ताइवान के लिए बढ़ते समर्थन और पश्चिमी देशों में चीन को लेकर बढ़ती नकारात्मक धारणाओं के बीच यात्रा हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: EU lawmakers meet Taiwan PM on first official visit

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे