लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय संघ ने रक्षा क्षमताओं को विकसित करने के वास्ते नई योजनाओं की शुरूआत की

By भाषा | Updated: September 15, 2021 18:42 IST

Open in App

ब्रुसेल्स, 15 सितंबर (एपी) अफगानिस्तान सेना के तेजी से पतन और काबुल हवाई अड्डे के जरिये अमेरिका नीत बलों की वापसी से स्तब्ध यूरोपीय संघ (ईयू) ने बुधवार को अपनी रक्षा क्षमताओं को विकसित करने के लिए नई योजनाओं की शुरूआत की है।

इन योजनाओं को शुरू करने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वह भविष्य की चुनौतियों का बेहतर ढंग से सामना कर सके।

तालिबान के अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा करने के बाद अमेरिका ने वहां से एक लाख से अधिक लोगों को निकाला।

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि काबुल में सरकार और सुरक्षा बलों की विफलता और कुछ ही दिनों में तालिबान के समक्ष उनका पतन न केवल 27-देशों के इस समूह के लिए बल्कि उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) को चिंतित करता है।

लेयेन ने यूरोपीय संघ के सांसदों से कहा कि अफगानिस्तान में हुई घटना बेहद दर्दनाक थी। उन्होंने कहा, ‘‘हमें इस पर विचार करना होगा कि यह मिशन इतनी अचानक कैसे समाप्त हो सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘परेशान करने वाले ऐसे कई सवाल है जिनका जवाब सहयोगियों को खोजना होगा।’’ उन्होंने कहा कि नाटो के साथ सहयोग को प्राथमिकता पर रखना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक