लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय संघ ने बेलारूस पर लगाए नए प्रतिबंध

By भाषा | Updated: June 21, 2021 21:53 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 21 जून (एपी) यूरोपीय संघ के विदेश मंत्री बेलारूस में अनेक अधिकारियों और संगठनों पर प्रतिबंध लगाने के लिए सोमवार को सहमत हुए। इसके साथ ही राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको तथा उनके समर्थकों के विरुद्ध आर्थिक दंड लगाने के लिए कदम उठाने के वास्ते तैयारी की गई।

यूरोप में अंतिम तानाशाह माने जाने वाले लुकाशेंको ने पिछले साल अगस्त में छठी बार चुनाव जीता था और तभी से ईयू उनके खिलाफ पाबंदियां लगा रहा है। ईयू का मानना है कि इन चुनावों में धांधली हुई थी। मंत्रियों ने बेलारूस के 78 अधिकारियों पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिए हैं और उनके खाते फ्रीज कर दिए हैं।

इसके अलावा 8 संगठनों के खाते भी फ्रीज कर दिए हैं जिनमें कंपनियां, बैंक या संघ हैं। इसका अर्थ यह हुआ कि कुल 166 लोग और 15 संगठन अब ईयू के प्रतिबंधों के दायरे में हैं।

एक बयान में कहा गया, “यह निर्णय बेलारूस में गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन में वृद्धि के मद्देनजर लिए गए हैं। वहां नागरिक समाज, लोकतांत्रिक विपक्ष और पत्रकारों का हिंसक दमन किया जा रहा है।” ईयू ने पहले ही बेलारूस की एयरलाइन कंपनियों के विमानों को सदस्य देशों के ऊपर से उड़ने पर प्रतिबंध लगाए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें