लाइव न्यूज़ :

ईयू के विदेश मंत्रियों ने इजराइल, फलस्तीन में जंग रोकने के उपायों पर विचार किया

By भाषा | Updated: May 18, 2021 20:41 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 18 मई (एपी) यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों ने मंगलवार को इजराइली सशस्त्र बलों और फलस्तीनी उग्रवादियों के बीच लड़ाई समाप्त करने के कूटनीतिक प्रयासों में मदद करने के लिए 27 देशों के संघ के राजनीतिक दबदबे का इस्तेमाल कैसे किया जाए, इसे लेकर चर्चा की।

यूरोपीय संघ युद्धविराम के आह्वान और ताजा संघर्ष को समाप्त करने के लिए राजनीतिक समाधान की आवश्यकता को लेकर एकजुट रहा है, लेकिन यूरोपीय संघ के सदस्य देशों में इस बात पर मतभेद है कि लड़ाई समाप्त करने के कूटनीतिक प्रयासों में किस तरीके से मदद करना सर्वश्रेष्ठ होगा। इजराइल और फलस्तीन के संघर्ष के दो हफ्ते हो गए हैं। मंत्रियों की वीडियो-कॉन्फ्रेंस में प्रतिबंध लगाने या अन्य कदम उठाने की धमकियों संबंधी कोई ठोस निर्णय लिए जाने की संभावना नहीं है।

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारी हवाई हमलों में अब तक कम से कम 212 फलस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें 61 बच्चे शामिल हैं और 1,400 से अधिक लोग घायल हुए हैं। गाजा से इजराइल में असैन्य क्षेत्रों की ओर किए गए रॉकेट हमलों में पांच वर्षीय लड़के सहित 10 लोग मारे गए हैं।

इजराइल ने गाजा में आतंकवादी ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिनमें गाजा शहर में छह मंजिला एक इमारत ध्वस्त हो गई और फलस्तीनी उग्रवादियों ने मंगलवार तड़के इजराइल में दर्जनों रॉकेट दागे।

बैठक से पहले यूरोपीय संघ की विदेश नीति के प्रमुख जोसेप बोरेल ने ट्वीट किया कि उन्होंने अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से बात की कि अमेरिका और यूरोपीय संघ हिंसा समाप्त करने और तनाव कम करने के लिए किस प्रकार मिलकर योगदान दे सकते हैं।

जर्मनी के विदेश मंत्री हीको मास ने इस बात पर जोर दिया कि ‘‘इजराइल को’’ हमास के रॉकेट हमलों से ‘‘खुद की रक्षा करने का निस्संदेह अधिकार है।’’

मास ने कहा, ‘‘रॉकेट हमलों के इस आतंक से हमास ने पहले से ही तनावपूर्ण हालात को जानबूझकर और खराब कर दिया है, जिसके गंभीर परिणाम इजराइलियों और गाजा में उसकी खुद की असैन्य आबादी को भुगतने पड़ रहे हैं। इन हथियारों को अंतत: शांत हो जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब