लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय संघ ने कोविड-19 टीका निर्यात पर पाबंदियों में ढील दी

By भाषा | Updated: November 26, 2021 20:32 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 26 नवंबर (एपी) यूरोपीय संघ (ईयू) ने शुक्रवार को कहा कि वह कोविड-19 रोधी टीके निर्यात करने पर अपने प्रतिबंधों में ढील देगा।

ईयू की कार्यकारी इकाई यूरोपीय आयोग की ओर से कहा गया कि जनवरी से टीका उत्पादकों को 27 सदस्यीय ईयू के बाहर के देशों को टीके का निर्यात करने के लिए विशेष अनुमति की जरूरत नहीं होगी। इस साल की शुरुआत में जब टीके की आपूर्ति कम थी, ईयू ने एस्ट्राजेनेका के टीकों को संगठन के बाहर के देशों को दिए जाने से रोकने के लिए कुछ पाबंदियां लगाई थीं।

ईयू ने इस निर्यात नियंत्रण प्रणाली का इस्तेमाल मार्च में किया था जब एस्ट्राजेनेका टीके की ढाई लाख खुराक को ऑस्ट्रेलिया भेजे जाने से रोक दिया गया था। यूरोपीय आयोग की प्रवक्ता डाना स्पिनेंट ने कहा कि नई निगरानी व्यवस्था से निर्यात में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी जिससे कंपनियां आयोग को निर्यात के आंकड़े उपलब्ध कराएंगी।

स्पिनेंट ने कहा कि ईयू कोविड-19 रोधी टीके का सबसे बड़ा निर्यातक है जो 150 से ज्यादा देशों को एक अरब 30 करोड़ से ज्यादा खुराक निर्यात करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!