लाइव न्यूज़ :

ईयू प्रतिनिधि दल ने की ताइवान के राष्ट्रपति से मुलाकात

By भाषा | Updated: November 4, 2021 14:03 IST

Open in App

ताइपे,चार नवंबर (एपी) यूरोपीय संघ के सांसदों ने बृहस्पतिवार को ताइवान के राष्ट्रपति से मुलाकात की। यूरोपीय संघ के सांसदों का दल देश की पहली आधिकारिक यात्रा पर आया है।

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में विदेशी हस्तक्षेप पर यूरोपीय संघ की समिति के 13 सांसद तीन दिन की ताइवान यात्रा पर हैं। यह दल बुधवार को पहुंचा और सांसदों ने ताइवान के प्रमुख सु त्सेंग-चांग से मुलाकात की।

यूरोपीय संघ की विदेशी हस्तक्षेप समिति के अध्यक्ष राफेल ग्लक्समैन ने कहा, ‘‘ताइवान के साथ यूरोपीय संघ द्वारा सहयोग बढ़ाए जाने का समय आ गया है।’’

गौरतलब है कि पिछले माह यूरोपीय संसद ने ‘यूरोपीय संघ-ताइवान राजनीतिक संबंधों को गहन करने’ के वास्ते एक इकाई के लिए प्रस्ताव पारित किया। इस गैर-बाध्यकारी प्रस्ताव में ताइवान में प्रतिनिधि कार्यालय का नाम बदलने की बात कहीं गई साथ ही द्वीप के साथ द्विपक्षीय निवेश समझौते पर भी सहमति बनी।

यह यात्रा ताइवान के लिए बढ़ रहे समर्थन के बीच हो रही है। इस हिस्से पर चीन अपना दावा करता है साथ ही उसने कहा है कि क्षेत्र को मिलाने के लिए जरूरत पड़ने पर बल प्रयोग से भी गुरेज नहीं किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला