Russia-Ukraine War: यूरोपीय संघ ने की बूचा में कथित रूसी सैनिकों की बर्बरता की कड़ी निंदा, कहा- अत्याचारों की सूची में दर्ज होगा ये नरसंहार
By रुस्तम राणा | Updated: April 4, 2022 19:44 IST2022-04-04T19:39:29+5:302022-04-04T19:44:20+5:30
कहा जा रहा है कि रूसी सैनिकों ने कब्जे वाले यूक्रेन के कस्बों, गांव और शहरों में तांडव मचाया है। दुनिया के सामने जो तस्वीरे आईं हैं वे बेहद भयावह हैं।

Russia-Ukraine War: यूरोपीय संघ ने की बूचा में कथित रूसी सैनिकों की बर्बरता की कड़ी निंदा, कहा- अत्याचारों की सूची में दर्ज होगा ये नरसंहार
ब्रसेल्स: यूरोपीय संघ ने यूक्रेन में रूसी सशस्त्र बलों द्वारा किए गए कथित अत्याचारों की कड़े शब्दों में निंदा की है। कहा जा रहा है कि रूसी सैनिकों ने कब्जे वाले यूक्रेन के कस्बों, गांव और शहरों में तांडव मचाया है। दुनिया के सामने जो तस्वीरे आईं हैं वे बेहद भयावह हैं। यूरोपियन यूनियन सोमवार को ये कहा है कि बूचा और अन्य यूक्रेनी शहरों में रूसी सैनिकों द्वारा किए गए नरसंहार अत्याचारों की सूची में अंकित किया जाएगा।
यूरोपीय यूनियन अध्यक्ष ने राष्ट्रपति जेलेंस्की से की बात
यूरोपियन यूनियन कमिशन के प्रेसीडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा, मैंने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ बुका और यूक्रेन में अन्य जगहों पर नागरिकों की नृशंस हत्या के बारे में बात की। यूरोपीय संघ यूक्रेनी अभियोजक जनरल के साथ समन्वय में युद्ध अपराधों का दस्तावेजीकरण करने के लिए संयुक्त जांच दल भेजने के लिए तैयार है।
EU condemns in strongest possible terms the reported atrocities committed by Russian armed forces in a no. of occupied Ukrainian towns,now liberated...Massacres in Bucha &other Ukrainian towns will be inscribed in the list of atrocities committed on European soil:European Council pic.twitter.com/UoW5WKXHdH
— ANI (@ANI) April 4, 2022
बूचा में रोडों पर पड़े मिले आम नागरिकों के हाथ बंधे हुए शव
दरअसल, यूक्रेन के दावों के अनुसार रूस सैनिकों के पीछे हटने के बाद यूक्रेन के कस्बों और शहरों में मिले नागरिकों शव बर्बरता की कहानी को बयां कर रहे हैं। बूचा शहर में सड़कों पर शव पड़े पाए गए हैं। जिसमें कुछ के हाथ भी बंधे थे, तो कुछ को नजदीक से गोली मारी गई थी। यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि कीव क्षेत्र के कस्बों में 410 नागरिकों के शव मिले हैं।
महिलाओं के साथ बलात्कार का अंदेशा
यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार ओलेक्सी एरेस्टोविच ने सड़कों पर पड़े शवों को एक भयावह मंजर बताया। उन्होंने दावा किया कि मारे जाने से पहले कुछ महिलाओं के साथ बलात्कार किया गया था और उसके बाद रूसियों ने उनके शवों को जला दिया।