लाइव न्यूज़ :

ईयू ने अदालत के फैसलों पर कानूनी कार्रवाई शुरू की

By भाषा | Updated: December 22, 2021 20:56 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 22 दिसंबर (एपी) यूरोपीय संघ (ईयू) ने पोलैंड के खिलाफ देश (पोलैंड) की शीर्ष अदालतों में से एक के हालिया फैसलों को लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की। इन फैसलों में 27 सदस्य देशों वाले यूरोपीय संघ के कानूनी आदेश के बारे में सवाल उठाए गये हैं।

पोलैंड की संवैधानिक अदालत ने अक्टूबर में फैसला सुनाया था कि पोलिश कानूनों का यूरोपीय संघ के उन क्षेत्रों पर वर्चस्व है जहां संघर्ष की स्थिति है। जब देश यूरोपीय संघ में शामिल होते हैं, तो उन्हें अपने कानूनों को ईयू के नियमों के अनुरूप लाना होगा। पोलैंड 2004 में ईयू में शामिल हुआ था।

अपनी कानूनी कार्रवाई शुरू करते हुए, यूरोपीय संघ की कार्यकारी शाखा, यूरोपीय आयोग ने कहा कि वह इस साल संवैधानिक न्यायाधिकरण के दो फैसलों को ‘‘ईयू कानून की प्रधानता को स्पष्ट रूप से चुनौती देने’’ के रूप में देखता है। आयोग ने अदालत की वैधता पर भी संदेह जताया।

इस कदम की घोषणा करते हुए, अर्थव्यवस्था के लिए यूरोपीय आयुक्त पाओलो जेंटिलोनी ने कहा कि ये निर्णय यूरोपीय संघ के न्याय न्यायालय के फैसलों के बाध्यकारी प्रभाव के सामान्य सिद्धांतों का उल्लंघन हैं।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यूरोपीय संघ मूल्यों और कानून का एक समुदाय है और संधियों के तहत यूरोपीय लोगों के अधिकारों की रक्षा की जानी चाहिए, चाहे वे संघ में कहीं भी रहते हों।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला