लाइव न्यूज़ :

ईयू ने तुर्की में रह रहे शरणार्थियों के वित्तपोषण की योजना को हरी झंडी दी

By भाषा | Updated: June 25, 2021 19:16 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 25 जून (एपी) यूरोपीय संघ (ईयू) ने तुर्की को वहां रह रहे सीरियाई शरणार्थियों की सहायता और सीमा सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को अगले कुछ सालों में तीन अरब यूरो (करीब 26.69 हजार करोड़ रुपये) देने की योजना को हरी झंडी दे दी।

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने बताया, ‘‘यह राशि पूर्व में मंजूर तीन अरब यूरो के अतिरिक्त होगी और इसके बाद लेबनान और जॉर्डन की भी मदद की जाएगी।’’ उन्होंने कहा कि इस योजना को ईयू की कार्यकारी इकाई ने तैयार किया है और ‘‘ जल्द ही इसे औपचारिक रूप से अनुमोदित किया जाएगा।’’

तुर्की ने इस पर ठंडी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह यूरोपीय लोगों का ‘‘ईयू की अपनी शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने का तरीका है।’’

गौरतलब है कि वर्ष 2015 में ईयू में करीब 10 लाख प्रवासी दाखिल हुए थे जिनमें से कई अशांत सीरिया और इराक से हैं। भारी संख्या में लोग तुर्की के रास्ते यूनान के द्वीपों पर पहुंचे और इसकी वजह से ईयू में सबसे बड़ा राजनीतिक संकट उत्पन्न हो गया था।

तुर्की का मानना है कि इस समय उसके इलाके में सीरिया के 37 लाख लोगों ने शरण ली है। लेबनान और जॉर्डन में भी हजारों लोगों ने शरण ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात