लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय संघ ने पांच से 11 साल के बच्चों के लिए फाइजर के कोविड-19 रोधी टीके को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: November 25, 2021 19:47 IST

Open in App

हेग, 25 नवंबर (एपी) यूरोपीय संघ (ईयू) के औषधि नियामक ने बृहस्पतिवार को पांच से 11 साल के बच्चों के लिए फाइजर कंपनी के कोविड-19 रोधी टीके को मंजूरी दे दी। इसके साथ ही पूरे यूरोप में कोरोना वायरस की नयी लहर के बीच लाखों स्कूली बच्चों के टीकाकरण का रास्ता साफ हो गया।

यह पहला मौका है जब यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी (ईएमए) ने बच्चों के टीकाकरण के लिए किसी कोविड रोधी टीके को मंजूरी दी है।

एजेंसी ने कहा कि उसने पांच से 11 वर्ष की आयु के बच्चों के टीकाकरण के लिए कोविड​​-19 रोधी टीके ‘कॉमिरनेटी’ को मंजूरी दी है।

कोविड के नए मामलों में वृद्धि का सामना कर रहे कम से कम एक देश ने ईएमए की मंजूरी की प्रतीक्षा नहीं की। ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना के अधिकारियों ने पहले से पांच से 11 साल के बच्चों का टीकाकरण शुरू कर दिया है। यूरोप एक बार फिर महामारी की चपेट में है और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर तत्काल उपाय नहीं किए गए तो महाद्वीप में आने वाले समय में 20 लाख लोगों की मौत हो सकती है।

फाइजर और जर्मन कंपनी बायोएनटेक द्वारा विकसित टीके को ईएमए की मंजूरी के बाद अब यूरोपीय संघ की कार्यकारी शाखा, यूरोपीय आयोग से अनुमोदन की जरूरत होगी। उसके बाद सदस्य देशों में स्वास्थ्य अधिकारी टीके का उपयोग शुरू कर सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल