लाइव न्यूज़ :

ईयू ने फ्रांस में मॉडर्ना टीके के नए उत्पादन स्थल को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: June 11, 2021 19:51 IST

Open in App

लंदन, 11 जून (एपी) यूरोपीय संघ की औषधि एजेंसी (ईएमए) ने मॉडर्ना कोविड-19 टीके के नए उत्पादन स्थल को मंजूरी दे दी। इस कदम से यूरोपीय संघ के देशों के लिए टीके के उत्पादन में गति मिलेगी।

यूरोपीय संघ के औषधि नियामक ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि उसने फ्रांस के मॉन्ट्स में टीके के उत्पादन को मंजूरी दे दी है जिसका परिचालन रेसीफार्म करेगा। ईएमए ने इसके साथ ही कई स्थलों को बैच नियंत्रण और जांच के लिए अधिकृत किया गया है।

गौरतलब है कि इस महीने 27 सदस्यीय यूरोपीय संघ के देशों के लिए टीका उत्पादन हेतु अमेरिका में दो स्थानों को मंजूरी दी गई थी। यूरोपीय बाजार में किसी भी दवा या टीके को बेचने से पहले उसके उत्पादन केंद्र को ईएमए से मान्यता लेनी होती है।

ईएमए ने कहा कि नए उत्पादन स्थल को मंजूरी देने से प्रत्येक महीने मॉडर्ना टीके की 10 से 20 लाख अतिरिक्त खुराक उपलब्ध होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला