लाइव न्यूज़ :

ईयू ने चीन से बीबीसी वर्ल्ड न्यूज चैनल पर लगा प्रतिबंध हटाने की अपील की

By भाषा | Updated: February 13, 2021 17:54 IST

Open in App

बीजिंग, 13 फरवरी (एपी) यूरोपीय संघ ने शनिवार को चीन से अपील की कि बीबीसी वर्ल्ड न्यूज टेलीविजन चैनल पर लगाए गए प्रतिबंध को वह वापस ले। समझा जाता है कि यह प्रतिबंध ब्रिटेन द्वारा चीन के सरकारी प्रसारक सीजीटीएन का लाइसेंस रद्द करने के जवाब में लगाया गया था।

ईयू ने बयान जारी कर कहा कि बीजिंग की पहल से ‘‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और इसकी सीमाओं में सूचनाओं की पहुंच’’ बाधित होती है और यह चीन के संविधान और मानवाधिकारों का उल्लंघन है।

बयान में यह भी कहा गया कि हांगकांग की यह घोषणा कि, उसका सरकारी प्रसारक भी बीबीसी के प्रसारण पर रोक लगाएगा, चीन के अर्द्ध स्वायत्त क्षेत्र में पिछले वर्ष नया राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू किए जाने के बाद से उसके ‘‘अधिकारों एवं स्वतंत्रता का हनन’’ है।

बयान में कहा गया है, ‘‘ईयू मीडिया की स्वतंत्रता और बहुलता की रक्षा के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है, साथ ही वह ऑनलाइन एवं ऑफलाइन अभिव्यक्ति की रक्षा करता है, जिसमें स्वतंत्रता के साथ साथ विचारों को व्यक्त करना और किसी तरह की बाधा के बगैर सूचना का आदान-प्रदान करना शामिल है।’’

ब्रिटेन भले ही यूरोपीय संघ का सदस्य नहीं है लेकिन वह यूरोपीय परिषद् का सदस्य है जो प्रसारण लाइसेंस पर 1989 के समझौते से जुड़ा हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?