लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय संघ फाइजर की संभावित 1.8 अरब खुराक खरीदने पर हुआ राजी

By भाषा | Updated: May 8, 2021 19:26 IST

Open in App

ब्रसेल्स, आठ मई (एपी) यूरोपीय संघ (ईयू) ने 2023 तक संभावित 1.8 अरब खुराक के वास्ते विशाल अनुबंध विस्तार पर सहमति जताते हुए शनिवार को फाइजर-बायोटेक एवं उसकी कोविड-19 टीका प्रौद्योगिकी के प्रति अपना समर्थन बढ़ा दिया।

यूरोपीय संघ आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने ट्वीट किया कि उनके कार्यालय ने ‘‘90 करोड़ गारंटीड खुराक के लिए एक अनुबंध को अभी अभी मंजूरी दी है।’’

इस नये अनुबंध को यूरोपीय संघ के सदस्य देशों का समर्थन प्राप्त है। इससे न केवल टीके के उत्पादन का अधिकार मिलेगा बल्कि यह भी सुनिश्चित होगा कि सभी जरूरी अवयव यूरोपीय संघ से जुटाए जाएं।

यूरोपीय संघ के पास फिलहाल आधे दर्जन कंपनियों की 2.3 अरब खुराक हैं। आयोग की अध्यक्ष ने ट्वीट किया, ‘‘ दूसरे अनुबंध एवं अन्य टीका प्रौद्योगिकियों पर भी विचार किया जाएगा।’’

फाइजर-बायोटेक के पास प्रारंभ में यूरोपीय संघ के साथ 60 करोड़ खुराक का अनुबंध था।

शनिवार की घोषणा इस बात को रेखांकित करती है कि यूरोपीय संघ ने फाइजर-बायोटेक की प्रौद्योगिकी पर विश्वास जताया है और यह प्रौद्योगिकी ऑक्सफोर्ड आस्ट्रेजेनेका टीके की प्रौद्योगिकी से भिन्न है।

अनुबंध में इस बड़े विस्तार की घोषणा ऐसे समय की गयी है जब यूरोपीय संघ खास कर नये उत्परिवर्तित किस्मों की चुनौती से निपटने के जरूरी बुस्टर खुराक और तौर तरीके ढूंढ रहा है । साथ ही, वह बच्चों एवं किशोरों के वास्ते भी टीकाकरण अभियान चलाने के पक्ष में है।

वॉन डेर लेयेन ने कहा कि आस्ट्रेजेनेका के विपरीत फाइजर बायोटेक भरोसेमंद साझेदार है जो आपूर्ति के संदभ में अपना वादा पूरा करती है।

पिछले सप्ताह यूरोपीय संघ ने एक अनुबंध के सिलसिले में विफल रहने को लेकर आस्ट्रेजेनेका के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू की थी।

वैसे तो आस्ट्रेजेनका टीका यूरोप के टीकाकरण अभियान के केंद्र में रहा है और वह गरीब देशों को टीका दिलाने की वैश्विक रणनीति की धुरी रहा है लेकिन उसकी धीमी आपूर्ति से यूरोपीय नाराज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा