लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय संघ ने एस्ट्राजेनेका टीके के नए दुष्प्रभावों को सूची में शामिल करने की सलाह दी

By भाषा | Updated: June 11, 2021 19:20 IST

Open in App

लंदन, 11 जून (एपी) यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी (ईएमए) ने कहा है कि उसने सिफारिश की है कि जो लोग दुर्लभ किस्म के रक्त वाहिका सिंड्रोम से ग्रस्त हैं उन्हें एस्ट्राजेनेका के कोविड-19 रोधी टीके नहीं दिए जाने चाहिए।

यूरोपीय संघ (ईयू) के औषधि नियामक ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि उसने एस्ट्राजेनेका टीके की एक खुराक लेने वाले छह लोगों में ‘कैपिलरी लीक सिंड्रोम’ के मामलों की समीक्षा की। पूर्व में इस टीके से खून के थक्के बनने के कुछ मामले आए थे लेकिन स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा था कि छोटे जोखिम की तुलना में इसके फायदे ज्यादा हैं।

ईएमए के विशेषज्ञों का कहा है कि टीके से नए दुष्प्रभाव के तौर पर ‘कैपिलरी लीक’ के मामले को शामिल करना चाहिए। एजेंसी ने कहा है कि वह फाइजर-बायोएनटेक और मॉडर्ना के टीके लेने वाले कुछ लोगों के हृदय में सूजन के मामलों की समीक्षा कर रही है। ईएमए ने कहा कि वह मायोकार्डिटिस, हृदय में सूजन और पेरीकार्डिटिस के मामलों पर अध्ययन कर रही है। इन मामलों में सांस लेने में दिक्कत, सीने में दर्द की समस्या होती है लेकिन ये अस्थायी ही होती है। ईएमए ने कहा, ‘‘इस संबंध में आगे विश्लेषण की जरूरत है कि क्या टीके से इसका कोई संबंध है।’’ ईएमए ने कहा कि अगले महीने तक ऐसे मामलों की समीक्षा पूरी होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला