लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय संघ ने बेलारूस पर शरणार्थियों की ''तस्करी'' का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: November 11, 2021 18:15 IST

Open in App

(कॉपी में सुधार के साथ)

वारसा, 11 नवंबर (एपी) यूरोपीय संघ के अधिकारियों ने बेलारूस पर हताश शरणार्थियों को प्रलोभन दे कर पोलैंड की सीमा तक लाने और सरकार प्रायोजित ‘‘मानव तस्करी'' करने का आरोप लगाया है। इनमें से कई लोग अब कड़कड़ाती ठंड में अस्थायी शिविरों में रह रहे हैं।

यूरोपीय संघ के एक नेता ने बुधवार को यह भी कहा कि संघ पहली बार अपनी पूर्वी सीमा पर कोई दीवार या किसी अन्य अवरोध के निर्माण के लिए धन देने पर विचार कर रहा है।

पोलिश अधिकारियों का अनुमान है कि लगभग 3,000-4,000 शरणार्थी बेलारूस से लगी उसकी सीमा पर एकत्र हुए हैं। उनमें से सैकड़ों लोग कुज़्निका क्रॉसिंग के पास एक अस्थायी शिविर में हैं। वारसा ने सीमा पर सुरक्षा बढ़ाकर आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है।

पोलिश अधिकारियों ने शरणार्थियों का वीडियो ट्वीट किया है, जिनमें से कुछ ने फावड़ों और तार कटर का उपयोग करते हुए, पोलैंड में प्रवेश करने के लिए सीमा पर एक बाड़ को तोड़ने की कोशिश की।

पश्चिमी देशों ने बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्सांद्र लुकाशेंको पर मध्य पूर्व शरणार्थियों को अपने देश आने के लिए प्रलोभन देने और उन्हें यूरोपीय संघ के सदस्यों पोलैंड, लिथुआनिया और लातविया की ओर भेजने का आरोप लगाया है।

बेलारूस ने आरोपों से इनकार किया है, लेकिन कहा है कि वह अब शरणार्थियों और अन्य लोगों को यूरोपीय संघ में प्रवेश करने से नहीं रोकेगा।

पोलैंड के प्रधानमंत्री मेत्वेज मोरावीकि ने कहा, ''दूर से, पोलिश-बेलारूस सीमा पर ये घटनाएं प्रवासी संकट की तरह लग सकती हैं, लेकिन यह शरणार्थी संकट नहीं है, यह यूरोपीय संघ में स्थिति को अस्थिर करने के विशेष उद्देश्य से उत्पन्न एक राजनीतिक संकट है।''

जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल के प्रवक्ता स्टीफन सीबर्ट ने बर्लिन में कहा कि मिन्स्क ''सरकार द्वारा संचालित तस्करी में लिप्त है ...ऐसा 100 प्रतिशत उन लोगों की कीमत पर हो रहा है जिन्हें झूठे वादों के साथ देश में लाया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला