लाइव न्यूज़ :

इथियोपिया की सत्तारूढ़ पार्टी को राष्ट्रीय चुनाव में मिली भारी जीत

By भाषा | Updated: July 11, 2021 10:20 IST

Open in App

अदीस अबाबा, 11 जुलाई (एपी) इथियोपिया की सत्तारूढ़ ‘प्रॉसपेरिटी पार्टी’ को पिछले महीने हुए राष्ट्रीय चुनावों में ऐतिहासिक जीत मिलने की शनिवार को घोषणा की गई जिसके बाद प्रधानमंत्री आबी अहमद का पांच साल और सत्ता में रहना निश्चित हो गया है।

इथियोपिया के राष्ट्रीय चुनाव बोर्ड ने कहा कि संघीय संसद की 436 सीटों में से सत्तारूढ़ पार्टी को 410 सीटों पर जीत मिली है। कई अन्य सीटें अशांति या साजो-सामान संबंधी कारणों के चलते निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान नहीं होने के कारण खाली रहीं। इथियोपिया की नयी सरकार अक्टूबर में बन सकती है।

यह चुनाव आबी के लिए एक बड़ी परीक्षा थी, जो 2018 में सत्ता में आए थे जब पूर्व प्रधानमंत्री ने व्यापक प्रदर्शनों के बीच इस्तीफा दे दिया था।

आबी के शासन में कई राजनीतिक सुधार हुए और उन्हें नोबेल का शांति पुरस्कार भी मिला लेकिन आलोचकों का कहना है कि वह राजनीतिक और मीडिया की स्वतंत्रता से पीछे हट रहे हैं।

आबी को तिगरे क्षेत्र में संघर्ष से निपटने के उनके तरीके को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत आलोचना झेली पड़ी थी।

जून में हुए मतदान कोविड-19 वैश्विक महामारी और साजो-सामान संबंधी समस्याओं के कारण दो बार पहले टल चुके थे। चुनाव मुख्यत: शांतिपूर्ण रहे लेकिन विपक्षी दलों ने उत्पीड़न और डराने -धमकाने का आरोप लगाया। तिगरे क्षेत्र में मतदान नहीं कराया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?