लाइव न्यूज़ :

इथियोपिया के शांतिरक्षकों को शरणार्थी शिविर भेजा गया : सूडान

By भाषा | Updated: May 10, 2021 10:03 IST

Open in App

काहिरा, 10 मई (एपी) सूडान के अधिकारियों ने दारफुर में संयुक्त राष्ट्र के मिशन में काम करने वाले इथियोपिया के करीब तीन दर्जन शांतिरक्षकों को रविवार को एक शरणार्थी शिविर में भेज दिया। सरकारी समाचार एजेंसी ने यह खबर दी।

समाचार एजेंसी ‘एसयूएनए’ के अनुसार, उत्तर दारफुर प्रांत में शरणार्थी एजेंसी के प्रमुख अल फतेह इब्राहिम मोहम्मद ने बताया कि ये सैनिक तिगरायन जातीय समूह से हैं और 120 इथियोपियाई बलों का हिस्सा है। इस साल की शुरुआत में सूडान में प्रवास की अवधि समाप्त होने के बाद इस जातीय समूह ने देश में शरण मांगी थी।

उन्होंने कहा कि सैनिकों में 14 महिलाएं हैं जिन्होंने अपने देश इथियोपिया के वापस बुलाए जाने के बावजूद राजधानी आदिस अबाबा में संघीय सरकार द्वारा हिरासत में लिये जाने के डर से वापस जाने से इनकार कर दिया।

इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद ने तिगरे में क्षेत्रीय सरकार के खिलाफ नवंबर से युद्ध छेड़ दिया है। अहमद का आरोप है कि तिगरे के सैनिकों ने एक सैन्य अड्डे पर हमला किया।

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता फरहान हक ने पिछले महीने बताया था कि सूडान के दारफुर में संयुक्त राष्ट्र के शांति रक्षक मिशन में तैनात इथियोपिया के कई लोग ‘‘अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा’’ चाहते हैं क्योंकि कई सैनिकों को स्वदेश भेजा जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात