लाइव न्यूज़ :

इथियोपियाई बलों ने हमारे सैनिकों को बनाया निशाना: सूडान

By भाषा | Updated: December 17, 2020 08:52 IST

Open in App

काहिरा, 17 दिसम्बर (एपी) सूडान की सेना ने कहा कि सीमा पार से किए गए इथियोपियाई बलों और मिलिशिया के हमले में उसके सैनिक हताहत हुए हैं।

इस हमले के बाद पहले से ही खराब दोनों देशों के रिश्तों में और तनाव उत्पन्न हो सकता है।

सेना ने बुधवार को एक बयान में कहा कि हमला मंगलवार देर रात किया गया, जब बल इथियोपिया की सीमा से लगे अल-क़दरिफ प्रांत के अबू टायौर इलाके से लौट रहे थे।

बयान में इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई कि कितने सैनिक मारे गए और कितने घायल हुए।

सेना के अधिकारियों ने अलग से एक बयान में बताया कि एक मेजर सहित हमले में कम से कम चार सैनिक मारे गए और 10 से अधिक सैनिक घायल हुए हैं।

नाम उजागर ना करने की शर्त पर अधिकारियों ने बताया कि इथियोपिया से लगी सीमाओं पर अतिरिक्त बल की तैनाती भी की गई है।

इथियोपिया की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा