लाइव न्यूज़ :

इथोपिया में अशांति के बीच सेना प्रमुख और रिजनल प्रेसिडेंट को मारी गोली

By भाषा | Updated: June 23, 2019 13:23 IST

Open in App
ठळक मुद्दे प्रवासियों पर हमलों के मद्देनजर भारत ने परामर्श जारी किया है।अमेरिकी दूतावास ने राजधानी अदीस अबाबा और बहिर दार में गोलीबारी को लेकर अपने कर्मचारियों को सतर्क किया है

इथोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद ने रविवार को टीवी पर बताया कि देश के सेना प्रमुख को गोली लगी है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार ने देश के एक स्वायत प्रांत में तख्ता पलट के प्रयास को भी विफल कर दिया है । सैन्य वर्दी पहने हुए अहमद ने रविवार सुबह बताया कि सेना प्रमुख सीअरे मेकोनेन को किसी ने गोली मार दी है। फिलहाल मेकोनेन की हालत के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। इथोपिया में फिलहाल इंटरनेट बंद है। अन्य जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।

अमेरिकी दूतावास ने राजधानी अदीस अबाबा और बहिर दार में गोलीबारी को लेकर अपने कर्मचारियों को सतर्क किया है और उनसे सुरक्षित रहने को कहा है। 

भारत ने यात्रा परामर्श जारी किया

इथोपिया में प्रवासियों पर हमलों के मद्देनजर भारत ने उस देश की यात्रा करने वाले अपने नागरिकों के लिए एक परामर्श जारी करके उनसे सतर्क रहने और अपनी सुरक्षा के लिए आवश्यक ऐहतियात बरतने को कहा है। परामर्श में कहा गया है कि भारतीयों को कीमती चीजें लेकर चलने या सावर्जनिक तौर पर उसका प्रदर्शन करने से बचना चाहिए और इसके साथ ही अंधेरी सड़कों पर अकेले चलने से भी परहेज करना चाहिए।

इसमें कहा गया है, ‘‘अदीस अबाबा और देश के अन्य हिस्सों में प्रवासियों और विदेशियों पर हाल में हुए हमलों को देखते हुए इथोपिया में रहने वाले या उसकी यात्रा करने वाले भारतीयों को परामर्श दिया जाता है कि वे अपनी सुरक्षा और हित के लिए सतर्कता और आवश्यक ऐहतियात बरतें।’’ परामर्श में कहा गया है कि अदीस अबाबा स्थित भारतीय दूतावास से फोन नम्बर 00251 911506852 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल