नैरोबी जा रही इथोपियन एयरलाइंस की फ्लाइट क्रैश, क्रू मेंबर समेत विमान में सवार सभी 157 लोगों की मौत
By ज्ञानेश चौहान | Updated: March 10, 2019 16:34 IST2019-03-10T15:57:25+5:302019-03-10T16:34:31+5:30
फ्लाइट ईटी 302 का राजधानी अडिस से करीब 60 किलोमीटर दूर बिशोफ्टु शही में हादसा हुआ है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक इसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है।

जिस फ्लाइट में यह हादसा हुआ है वह 737-800MAX बताई जा रही है
इथोपिया की राजधानी अदिस अबाबा से नैरोबी जा रही इथोपियन एयरलाइंस की एक फ्लाइट रविवार को क्रैश हो गई। इस फ्लाइट में 149 पैसेंजर्स सहित 8 क्रू मैंबर्स भी मैजूद थे। इथोपिया के प्रधानमंत्री ने इस हादसे की पुष्टि की है। न्यूज एजेंसी रायटर्स के मुताबिक इस हादसे में कोई जीवित नहीं बचा और विमान में सवार सभी 157 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उड़ान भरने के 6 मिनट बाद ही विमान क्रैश हो गया।
इथोपिया की राजधानी अदिस अबाबा से उड़ान भरने वाली इथोपियन एयरलांइस का एक विमान बोइंग-737 रविवार को क्रैश हो गया। यह विमान अदिस अबाबा से केन्या की राजधानी नैरोबी की तरफ जा रही थी। विमान में 149 लोग सवार थे और कुल 8 क्रू मेंबर थे।
Reuters quoting Ethiopia state broadcaster: No survivors from crashed Ethiopian Airlines Addis Ababa - Nairobi flight that was carrying 157 people. pic.twitter.com/OGKXYBOYxT
— ANI (@ANI) March 10, 2019
इथोपियन एयरलाइंस ने एक बयान जारी करते हुए कहा, 'हम इसकी पुष्टि करते हैं कि अदिस अबाबा से नैरोबी के लिए सूचीबद्ध हमारी फ्लाइट ET 302 आज दुर्घटना का शिकार हुई।'
इस फ्लाइट ने अदीस से स्थानीय समयानुसार सुबह 8:38 बजे उड़ान भरी थी। इसके बाद सुबह 8:44 बजे इससे संपर्क टूट गया था। खोज और बचाव अभियान जारी है। फ्लाइट ईटी 302 राजधानी अडिस से करीब 60 किलोमीटर दूर बिशोफ्टु शही में यह हादसा हुआ है।
Reuters quoting Ethiopia state broadcaster: No survivors from crashed Ethiopian Airlines Addis Ababa - Nairobi flight that was carrying 157 people. pic.twitter.com/OGKXYBOYxT
— ANI (@ANI) March 10, 2019