लाइव न्यूज़ :

इथियोपिया: शरणार्थी शिविर पर ‘हमले’ की तस्वीरों में 400 से अधिक ढांचे बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिख रहें

By भाषा | Updated: January 17, 2021 16:25 IST

Open in App

नैरोबी, 17 जनवरी (एपी) इथियोपिया में टिग्रे इलाके के एक शरणार्थी शिविर की उपग्रह से ली गई नई तस्वीरों में 400 से अधिक ढांचे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त नजर आ रहे हैं। इस बारे में विशेषज्ञों का मानना है कि लड़ाकों द्वारा हाल में जानबूझकर किये गये हमले का यह परिणाम है।

ब्रिटेन स्थित गैर लाभकारी संस्था डीएक्स ओपन नेटवर्क द्वारा सामचार एजेंसी एपी के साथ साझा की गई रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘संभवत: 16 जनवरी को आगजनी की घटना हुई जो एक और आकस्मिक सैन्य हमले की घटना है जिसकी जानकारी संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी को दी गई है।’’

उल्लेखनीय है कि एरीट्रिया की सीमा के नजदीक 96 हजार शरणार्थियों को रहने के लिए चार शिविर बनाए गए हैं, जिनमें शिम्बेल्बा भी शामिल है। ये शरणार्थी पिछले साल नवंबर में इथियोपिया की सेना एवं टिग्रे इलाके में विद्रोहियों के बीच लड़ाई शुरू होने के बाद से यहां शरण लिए हुए हैं।

यह लड़ाई इस शिविर के पास भी हुई और शिम्बेल्बा शिविर सहित दो शिविरों तक सहायता कर्मियों की भी पहुंच नहीं है तथा कई शरणार्थी वहां से भागने को मजबूर हुए हैं।

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी प्रमुख फिलिपो ग्रांडी ने इन तस्वीरों के संदर्भ में कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय कानूनों के घोर उल्लंघन के पुख्ता संकेत हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला